[ad_1]
राजेश जैन दद्दू.इंदौर24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जैन राजनैतिक चेतना मंच मध्य प्रदेश का प्रांतीय अधिवेशन 6 अगस्त को सुबह 10 बजे रवींद्र नाटयगृह आरएनटी मार्ग इंदौर में आयोजित किया जाएगा। इसमें मंच के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित प्रदेशभर से मंच के पदाधिकारी एवं प्रदेश के विभिन्न प्रांतों के जैन राजनैतिक नेता मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक एवं सांसद सहित लगभग 1000 सदस्य सम्मिलित होंगे। मुख्य अतिथि जैन इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष घेवरचंद वोहरा मुंबई, विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य होंगे। अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल दिल्ली करेंगे।

टिकट दिलाने से लेकर जिताने तक की योजना पर होगा मंथन
मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष काला भोपाल, कार्याध्यक्ष हंसमुख गांधी, अतिरिक्त महामंत्री प्रदीप गंगवाल एवं मंच के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अधिवेशन में आगामी विधानसभा, लोकसभा एवं स्थानीय निकायों के चुनाव में अधिक से अधिक प्रत्याशियों को टिकट दिलाने से लेकर जिताने तक की योजना पर मंथन होगा। इसके साथ ही युवाओं में राजनैतिक चेतना उत्पन्न करने के साथ उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने आदि विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी दद्दू ने बताया कि अधिवेशन के दो सत्र होंगे। प्रातः 10 बजे उद्घाटन सत्र एवं दोपहर 3 से द्वितीय सत्र होगा। इसमें देश-प्रदेश के विभिन्न शहरों एवं प्रांतों से आए जैन राजनैतिक नेता, मंत्री, सांसद, विधायक एवं पूर्व विधायक सम्मिलित होंगे एवं अपना मार्गदर्शन देंगे।
[ad_2]
Source link
