Wed. Feb 11th, 2026

[ad_1]

उज्जैन35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय कृषि मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर बुधवार को उज्जैन पहुंचे। वे चुनाव को लेकर होने वाली बैठक में शामिल होने फ्रीगंज स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे। तोमर ने जीत का मंत्र देते हुए कहा कि उम्मीदवार कोई भी हो, आपके मन का हो या नहीं, आपको बीजेपी को ही प्राथमिकता देना है।

चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर उज्जैन जिले में संभागीय बैठक एवं पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे। संभाग के मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, उज्जैन जिले के अध्यक्ष, प्रभारी और प्रदेश के पदाधिकारी की बैठक ली।

बैठक से पहले उज्जैन के पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से लोकशक्ति कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर जीत का मंत्र दिया। कहा कि आगामी नवंबर में विधानसभा के चुनाव होना हैं। चुनाव में भारी बहुमत से जीतेंगे और सरकार हम ही बनाएंगे।

इस मोके पर मंत्री मोहन यादव, प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल, सोनू गेहलोत, जगदीश अग्रवाल सहित शहर के कई नेता मौजूद रहे।

एमपी की जीडीपी अच्छी, इसलिए कल्याणकारी योजना ला रहे

नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में चुनाव की तैयारी के लिए आए हैं। मतदान केंद्रों पर मध्य प्रदेश की जन कल्याण कारी योजना का असर दिख रहा है। कांग्रेस के झूठ का पर्द्फाश हो गया है।

मणिपुर हिंसा पर कहा, मणिपुर और हरियाणा में बीजेपी की सरकार है, कानून का राज कायम है। सरकार कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रही है। फ्री की योजना पर बोले, मध्यप्रदेश की जीडीपी और आय अच्छी है, इसलिए कल्याणकारी योजना के लिए शिवराज सरकार प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *