Wed. Feb 11th, 2026

[ad_1]

टीकमगढ़7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के नूंह में हुई घटना के विरोध में बुधवार को विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अस्पताल चौराहे पर चक्का जाम कर मुस्लिम जिहाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम जिहाद का पुतला फूंका। प्रदर्शन के चलते अस्पताल चौराहे पर सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लगा रहा।

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक यश सिरोठिया ने बताया कि हरियाणा के नूंह में ब्रज मंडल यात्रा पर साजिश के तहत हमला किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए धार्मिक यात्रा पर हमला कर हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

जिहादी मुस्लिम लोगों के चलते नूंह सहित आसपास के जिलों में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि घटना के विरोध में केंद्रीय संगठन के आह्वान पर आज प्रदेश भर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से चक्का जाम, धरना प्रदर्शन और पुतला दहन कर विरोध जताया है। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम जिहाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर कोतवाली और देहात थाना पुलिस तैनात रही।

अस्पताल चौराहे पर लगा रहा जाम

विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहे पर प्रदर्शन कर चक्का जाम किया। इस दौरान चौराहे के चारों ओर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वाहनों की आवाजाही थम जाने से काफी लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुतला दहन के बाद जाम हटाया जा सका।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *