[ad_1]
अशोकनगर33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अशोकनगर में अलग-अलग कारणों से दो लोगों की मौत हो गई । एक 16 साल के किशोर ने रात के समय अपने ही घर पर कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, एक दिन पहले ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई थी, युवक की शिनाख्त हो गई है । दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया है ।
किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
माता मंदिर रोड निवासी शहरुख पुत्र सुनील कुरेशी मंगलवार की रात को अपने घर पर खाना खाकर सो गया। सुबह के समय घर के सभी लोगों उठ गए, लेकिन शाहरुख नहीं उठा। जिसके बाद परिजनों ने उसे कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। तुरंत ही परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, मृतक को पोस्टमार्टम के लिए फांदे से नीचे उतार तक जिला अस्पताल लाए, जहां पर उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया।
घूमने का कहकर गए युवक की ट्रेन से कटकर मौत
अशोकनगर के टीवी टावर के पास रहने वाला 27 वर्षीय युवक श्रीराम पुत्र ओमप्रकाश नामदेव कपड़ा सिलाई का काम करता था। मंगलवार की सुबह के समय वह अपने घर से घूमने का कहकर चला गया। इसके बाद बड़े ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया था जिससे उसकी मौत हो गई थ।
पुलिस दिनभर शिनाख्त में जुटी रही। शाम को जब परिजन तलाशते हुए थाने तक पहुंचे तक जाकर मृतक की शिनाख्त हुई। बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया ।
[ad_2]
Source link
