Wed. Feb 11th, 2026

[ad_1]

शहडोल18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहडोल में तेज रफ्तार ट्रक ने जानवरों को रौंद दिया, जिसमें 4 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई है। गो सेवकों को मामले की जानकारी लगी तो युवक वहां पहुंचे और विरोध कर ट्रक को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया। पुलिस से मामले की शिकायत की गई है। ट्रक चालक के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

अमलाई थाना क्षेत्र के बटुरा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक बुढ़ार से अनूपपुर जा रहा था तभी हाईवे पर बैठे मवेशियों को ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रौंद दिया। जिसमें सड़क पर बैठे चार मवेशियों की मौके पर मौत हो गई तो दो मवेशी गंभीर घायल हैं। घायल मवेशियों को उपचार के लिए पशु अस्पताल गौ सेवकों ने पहुंचाया है, जहां घायल मवेशियों का उपचार शुरू हो गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमपी 19 एचए 8789 के चालक के विरुद्ध धारा 279 429 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौ सेवक कुलदीप की शिकायत पर ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर ट्रक को थाने में सुरक्षा खड़ा करा लिया है। आगे की कार्यवाही पुलिस कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *