Wed. Feb 11th, 2026

[ad_1]

सतना32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग न केवल दुष्कर्म का शिकार हुई बल्कि वह गर्भवती भी हो गई। उसकी यह हालत करने वाला आरोपी भी नाबालिग ही निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हासिल जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना पुलिस ने मझगवां भट्ठा क्षेत्र में रहने वाले एक नाबालिग लड़के को नाबालिग से बलात्कार कर उसे गर्भवती बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसकी नाबालिग उम्र के मद्देनजर बाल सम्प्रेषण ग्रह रीवा भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने मंगलवार को परिजनों के साथ थाना पहुंच कर नाबालिग आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी गत 11 मार्च से उसके साथ बलात्कार करता आ रहा है। उसने पीड़िता को झांसा दिया था कि वह उससे शादी कर लेगा।

इसी बहाने मेलजोल बढ़ा कर वह पीड़िता को अपने घर बुलाता था और वहां उसका शारीरिक शोषण करता था।इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। जब पीड़िता को इसका पता चला और उसने इसकी जानकारी आरोपी को दी तो न केवल उसने शादी की बात से इंकार कर दिया बल्कि पीड़िता को किसी से कुछ कहने अथवा थाना में रिपोर्ट करने पर जान से मार देने की धमकी दी।

पीड़िता की बिगड़ती तबीयत के कारण यह मामला उसके परिजनों से भी छिपा नहीं रह सका। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के कुछ घंटों के अंदर ही नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *