Mon. Feb 9th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dhar
  • The Residents Submitted A Memorandum To The Tehsildar Saying That They Have Been Living For 50 Years, That’s Why The Government Leased The Land To Be Private

धार21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धार शहर के वार्ड क्रमांक 29 के अंतिम चौराहे के रहवासियों द्वारा एक ज्ञापन सोमवार दोपहर तहसीलदार को सौंपा है। रहवासियों ने बताया कि वीर हनुमान मंदिर के सामने कालिका मार्ग पर सभी गरीब व आदिवासी परिवार के लोग सन 1964 से मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। हमे शासन द्वारा पट्टा भी दिया गया। लेकिन बबलु पिता बाबुलाल नागर द्वारा ताकत व पैसे के बल पर मकान से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है।

बबलु नागर द्वारा उक्त भूमि को स्वयं की बताकर जमीन से हटने के लिए कहा जा रहा है। जिसको लेकर संबंधित द्वारा आए दिन क्षेत्र में आकर परेशान किया जा रहा है। 25 जुलाई को क्षेत्र में आकर आदिवासी लोगों को गालियां दी व बुलडोजर चलाकर झोपड़ों को गिराने की धमकी दी गई।

रहवासियों के अनुसार पिछले 50 से 55 सालों से लोग वहीं पर निवास कर रहे हैं। जिसको लेकर शासन ने पट्टे भी जारी कर दिए हैं। पीड़ित परिवारों ने बताया कि यदि सभी लोग वहां से हट जाएंगे तो बच्चों सहित सड़क पर आ जाएंगे। क्योंकि इसके अलावा लोगों के पास और कोई मकान नहीं है। ऐसे में रहवासियों ने बबलु नागर के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। ताकि घरों से बेदखल करने की कोशिश को रोका जाए।

तहसीलदार दिनेश उइके के अनुसार उक्त जमीन पर कुछ परिवार रह रहे हैं। उसको लेकर पूर्व में भी शिकायत प्राप्त हुई थी। दावा किया जा रहा कि उक्त जमीन प्राइवेट व्यक्ति की है। जिसको लेकर जांच की जा रही है। लोगों के पास पट्टे भी हैं, लेकिन उसमें खसरा नंबर स्पष्ट नहीं हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि भूमि पट्टे की है या प्राइवेट है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *