Mon. Feb 9th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Agar malwa
  • On The Arrival Of The Chief Minister, Asked For Meeting Time, Said Will Keep Our Demand In A Peaceful Manner

आगर मालवा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बाबूलाल मालवीय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने आगर कलेक्टर से मुलाकात की। इस दौरान ज्ञापन के माध्यम से एक मांग पत्र सौंपकर नगर में 2 अगस्त को आ रहे मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा। इससे जिले के किसानों मजदूरों के हितों को उनके सामने रखा जा सके। आम आदमी पार्टी आगर मालवा का प्रतिनिधि मंडल शांति पूर्ण तरीके से मिलना चाहता है, ताकि आगर मालवा जिले की मुख्य जन समस्याओं को बिंदुवार उनके सामने रख सके।

ज्ञापन के माध्यम से रखी मांगे

  • जिले में किसानों की फसल बीमा राशि को लेकर अनियमितता हुई है। उसकी जांच कर दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। बीमे से वंचित किसानों को तुरंत बीमा राशि दी जाए। पूर्व के मुआवजे की किसानों की तीसरी किस्त जो अभी तक नहीं दी गई है उसे तुरंत जारी किया जाए।
  • बड़ौद क्षेत्र में दुर्गपुरा खंधवास बांध का निमार्ण शीघ्र करवाया जाए।
  • बापचा रतन खेड़ी बांध जो आऊ नदी पर प्रस्तावित है, उसका निर्माण भी तुरंत चालू करवाया जाए।
  • हड़ाई डैम का निमार्ण भी पिछले दो दशकों से प्रस्तावित है, जो राजनीति की भेंट चढ़ा हुआ। उस डेम निर्माण की राशि भी तुरंत आवंटित की जाए, तो निश्चित ही किसानों का फायदा होगा।
  • तमाम सरकारी कर्मचारी वर्ग की पेंशन खत्म कर दी गई, उसे तुरंत प्रभाव से (OPS) लागू की जाए।
  • आगर मालवा के तहसील कार्यालय को कलेक्टर कार्यालय में स्थांतरित किया जाए, जिससे की किसानों को अनावश्यक भटकना न पड़े।
  • आगर मालवा में रेल मार्ग की स्थापना कर जल्द से जल्द नागरिकों के हितों में रेल का आवागमन स्थापित किया जाए।
  • आगर मालवा जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूल की कई भवन जर्जर हालत में है, उनका निर्माण अति शीघ्र करवाया जाए ताकि बच्चो के साथ होने वाली अनहोनी को टाला जा सके।
  • बैजनाथ धाम मंदिर की चढ़ावे की राशि (दान पेटी) जो कि धर्मस्व विभाग में जाति है, उसे रोककर स्थानीय प्रशासन को सौंपा जाए। इससे की मंदिर की स्थानीय समस्याओं का निपटारा उचित समय पर किया जा सके। उपरोक्त राशि धर्मस्व विभाग से वापस मंदिर समिति को प्राप्त करने में वर्षों लग जाते है, इससे मंदिर की आवश्यक आर्थिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
  • बीजानगरी उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और महिला डॉक्टरों की उचित व्यवस्था की जाए।
  • आगर मालवा जिले के मुख्य सरकारी अस्पताल का नाम संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर के नाम से किया जाए और अस्पताल प्रांगण में बाबा साहब आंबेडकर, शहीद-ए-आजम भगत सिंह और भूतपूर्व स्वर्गीय महामहिम राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम साहब की प्रतिमा स्थापित की जाए।
  • गो शालाओं का पैसा बकाया पैसा तुरंत रिलीज किया जाए, जो गो शालाएं पूर्ण रूप से बनकर तैयार है उन्हें अति शीघ्र चालू किया जाए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *