Mon. Feb 9th, 2026

[ad_1]

शिवपुरी11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवपुरी जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के नरौआ गांव में एक विवाहिता ने 30 जुलाई को अपने देवर और जीजा की छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर सुसाइड कर लिया। आज महिला का पोस्टमार्टम करैरा में कराया गया। मृतका के मायके वालों ने महिला के देवर और जीजा पर गंभीर आरोप लगाए है हैं। सीहोर थाना पुलिस ने फिलहाल आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर के रहने वाले मृतका के बड़े भाई ने बताया कि 30 जुलाई को मेरी बहन के जहर खाने की सूचना हमें दी गई। मैं और मेरे परिवार के लोग नरवर के अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन तब तक मेरी छोटी बहन की मौत हो चुकी थी।

बहनोई ने बताया था कि आज से करीब चार पांच दिन पहले देवर और उसके जीजा ने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी कर दी थी। इसके बाद दोनों लगातार उसे को धमकी देते आ रहे थे। इसके चलते वह परेशान रहने लगी थी।

मृतक के भाई ने बताया कि पहले भी दोनों मेरी बहन के साथ छेड़छाड़ कर चुके हैं। पूर्व में इस मामले में गांव में पंचायत बुलाई गई थी जहां बहन के पति को डरा धमका कर मामले को दबा दिया गया था। हमें शंका है कि बहन के साथ उसके पति की गैरमौजूदगी में देवर और जीजा ने जबरजस्ती रेप कर जहर पिलाकर मार दिया है।

सीहोर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306.34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *