[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Mouthful Brother Took The Market By Asking For Shopping, Looted The Pride By Taking Hostage In The Car
ग्वालियर32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव की घटना
ग्वालियर में रिश्ते एक बार फिर कलंकित हुए हैं। एक विवाहित महिला से पास रहने वाले दो मुंहबोले भाइयों ने कार में बंधक बनाकर गैंगरेप किया है। घटना पांच दिन पहले मुरार के बड़ागांव इलाके की है। महिला का पति गुजरात में जॉब करता है। मुंहबोले भाई बाजार खरीदारी करने की कहकर महिला को साथ ले गए और रास्ते में बंधक बनाकर इस सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। पांच दिन तक बदनामी के डर से महिला चुप रही, लेकिन आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। महिला ने हिम्मत जुटाई और सोमवार को मुरार थाना पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के उपनगर मुरार के तिकोनिया स्थित भोला चौक निवासी 35 वर्षीय कजरी (बदला हुआ नाम) विवाहित महिला है। वह अपने दो बच्चों के साथ यहां रहती है। उसका पति अहमदाबाद गुजरात में जॉब करता है। महिला पास ही रहने वाले अशोक कुमार और गोलू को भाई मानती है। पांच दिन पहले की बात है, महिला से उसके मुंहबोले भाई अशोक कुमार और गोलू ने कहा कि उनको अपने परिवार के कुछ लोगों के लिए शॉपिंग करनी है। इसमें वह उसकी मदद कर दे तो अच्छा रहेगा। महिला भी विश्वास मंे मुंहबोले भाइयों के साथ चल दी। बाजार में उन्होंने कुछ खरीदारी की।
हाइवे पुल से सूनसान इलाके में कार में किया दुष्कर्म
खरीदारी करने के बाद जब घर वापस चलने की बात हुई तो अशोक और गोलू ने अपने एक परिचित से मिलते हुए चलने को बोला और मुंहबोली बहन को लेकर बड़ागांव हाइवे पहुंचे। बड़ागांव हाइवे पुल से थोड़ा आगे जाने के बाद एक सूनसान इलाके में कार रोक ली। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। मुंहबोले भाइयों की इस नापाक हरकत से बचने के लिए महिला ने बहुत कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माने।
बदनामी के डर से सहमी रही, आरोपी ब्लैकमेल करने लगे
सामूहिक दुष्कर्म की घटना के पांच दिन बाद तक महिला बदनामी के डर से सहमी रही और चुप रही, लेकिन इस बीच आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। जिस पर उसने हिम्मत कर पति को फोन पर आपबीती सुनाई और उसके बाद मुरार थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मामला दर्ज किया है।
आरोपियों की तलाश की जा रही है
इस मामले में एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
[ad_2]
Source link
