Mon. Feb 9th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Burhanpur
  • If Water Is Released From Betul’s Parsdoh Dam, The Water Level May Increase Further, Teams Deployed At Ghats For Vigilance

बुरहानपुर (म.प्र.)12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुरहानपुर में अभी तेज बारिश नहीं हो रही है, लेकिन फिर भी ताप्ती नदी का जल स्तर अधिक है। दो दिन से सारे घाट डूबे हुए हैं। दरअसल बैतूल के पारसडोह डैम से पानी छूटने के बाद बुरहानपुर की ताप्ती नदी का जल स्तर बढ़ गया था। हालांकि अभी जल स्तर स्थिर है। अगर पारसडोह डैम से पानी छूटता है तो इसका असर एक बार फिर ताप्ती नदी में देखने को मिलेगा।

दरअसल बैतूल में लगातार बारिश के बाद अब तक दो बार ताप्ती नदी का जल स्तर बढ़ चुका है। इधर सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने नदी के सभी आठ घाटों पर सुवरक्षा व्यवस्था लगाई है। आमजन से भी अपील की गई है कि वह ऐसे पानी वाले स्थानों पर न जाएं जहां जान को खतरा हो।

220.100 मीटर तक बही ताप्ती नदी

एक दिन पहले सुबह करीब 7 बजे तक ताप्ती नदी का जल स्तर 220.100 मीटर था। जबकि इसके खतरे का निशान 220.800 मीटर है। खतरे के निशान से ताप्ती नदी 0.700 मीटर नीचे तक बही, हालांकि बाद में जल स्तर कम होता गया और शाम में यह करीब 218.290 मीटर पर आ गया। सोमवार सुबह भी घाटों से पानी नहीं उतरा। सारे घाट दो दिन से डूबे हुए हैं। इधर ताप्ती नदी के छोटे पुल से आवागमन जारी है। यहां से जैनाबाद की ओर जाया जाता है। अभी पानी छोटे पुल के काफी नीचे है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *