[ad_1]
ग्वालियर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

ग्वालियर में मोहर्रम के मौके पर ताजिया दफनाने गए परिवार के सूने घर के ताले चटकाकर चोर करीब पांच लाख रुपए के गहने पार कर ले गए। घटना का पता उस समय लगा जब परिवार लौटकर आया। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे सारे जेवर गायब थे। जिसकी सूचना तत्काल पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी। सूचना लगते ही पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा जहां पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश के लिए घर के आसपास लगे सीसीटीवी कहां गई है जिससे चोरों की तलाश की जा सके।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के जनकताल के पास बीस सूत्रीय नगर निवासी सोहेल खान पुत्र इकबाल खान ट्रैक्टर सुधारने का काम करता है। सिरोल थाना क्षेत्र में उसकी शॉप है। बीते रोज कर्बला में ताजिया दफनाए जा रहे थे तो सोहेल खान भी परिवार के साथ कर्बला गया था। शाम को जब वह परिवार के साथ घर वापस आया तो पता चला कि उसके घर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
यह सामान गया चोरी
पीडि़त ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से सात तोला वजनी सोने के आभूषण जिसमें चार हार, चार अंगूठी, तीन जोड़ी कानों के टॉप्स, दो नथ के अलावा पौन किलो चांदी की पायल, झुमका और कमरबंद था। पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
बहोड़ापुर थाना सर्किल के सीएसपी संदीप मालवीय का कहना है अज्ञात चोरों ने एक ट्रैक्टर मैकेनिक के घर चोरी की वारदात की है। चोर अलमारी में रखे 5 लाख के जेवर चोरी करके ले गए हैं, पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
[ad_2]
Source link
