[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- No Tinshed In Bhawanipura Muktidham, Unable To Perform Last Rites When It Rains, No Other Facilities
भिंड8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी
भास्कर संवाददाता| भिंड
शहर के भवानीपुरा स्थित मुक्तिधाम में टीनशेड नहीं है। परिणामस्वरुप बारिश के मौसम में यहां अंतिम संस्कार करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग इस संबंध में नगरपालिका अधिकारियों को अवगत भी करा चुके हैं। बावजूद अफसरों की अनदेखी के कारण उनकी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है।
बता दें कि शहर के भवानीपुरा स्थित मुक्तिधाम पर वार्ड क्रमांक 26, 27 और 28 सहित आसपास के मौहल्लों के लोग अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। वहीं इस मुक्तिधाम पर सुविधाओं के नाम व्यवस्थाएं शून्य है। आलम यह है कि मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए चबूतरे तो बने हैं। लेकिन उन पर टीनशेड नहीं है। दो पुराने चबूतरों पर पहले टीनशेड लगा हुआ था। लेकिन काफी समय पहले यह टीनशेड टूट गए। अब इन चबूतरों पर टीनशेड का सिर्फ फ्रेम खड़ा रह गया है। ऐसे में बारिश के मौसम में लोगों को अंतिम संस्कार करने में परेशानी होती है। कई बार तो लोग बारिश थमने के इंतजार में अंतिम संस्कार नहीं कर पाते हैं। या फिर बारिश में अंतिम संस्कार करने के लिए उन्हें खुद ही तिरपाल अथवा टीनशेड तानना पड़ता है। स्थानीय लोग इस संबंध में नगरपालिका अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन सुनवाई न होने से अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
रिमझिम बारिश के बीच किया अंतिम संस्कार रविवार को शहर के पुरानी बस्ती निवासी शारदा देवी (45) पत्नी सुग्रीव सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इसके बाद दोपहर के वक्त परिजन उनकी अंतिम यात्रा लेकर भवानीपुरा स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार करने पहुंचे। इसी दौरान बारिश शुरु हो गई। मुक्तिधाम के अंदर किसी भी चबूतरे पर टीनशेड न होने की वजह से पहले परिजन को बारिश थमने का इंतजार करना पड़ा।
लेकिन जब बारिश नहीं थमी तो उन्हें रिमझिम वर्षा के बीच ही अंतिम संस्कार करने को मजबूर होना पड़ा। मृतिका शारदा देवी के भतीजे राजेश सिंह बताते हैं कि करीब डेढ़ दशक पहले इस मुक्तिधाम पर नगरपालिका ने चबूतरों का निर्माण और टीनशेड लगवाए थे। लेकिन उनके टूट जाने के बाद नगरपालिका ने यहां ध्यान नहीं दिया है। जबकि मोहल्ले के लोग इस संबंध में कई जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।
शहर के भवानीपुरा स्थित मुक्तिधाम में चबूतरों के ऊपर टीनशेड लगवाए जाएंगे। इस संबंध में नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। – वर्षा अमित बाल्मीकि, अध्यक्ष नगरपालिका भिंड
ग्रामीण क्षेत्र के मुक्तिधाम के हालात और भी खराब जिला मुख्यालय पर जब मुक्तिधाम की यह स्थिति है तो ग्रामीण क्षेत्रों के मुक्तिधामों की हालत क्या होगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। जिले के कई गांव ऐसे हैं जहां या तो मुक्तिधाम ही नहीं है। यदि हैं भी तो वहां भी टीनशेड आदि की सुविधा का अभाव है। साथ ही मुक्तिधाम को जाने वाला रास्ता भी काफी खराब है, जिससे लोगों को वहां तक पहुंचने में काफी मशक्कत करना पड़ती है। कई बार ग्रामीण क्षेत्रों से मुक्तिधाम के अभाव में सड़क अथवा खेत पर अंतिम संस्कार की तस्वीरें भी सामने आ चुकी है। बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
[ad_2]
Source link
