Mon. Feb 9th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Measurement Of The Organs Of The Disabled In BMC, Will Be Done In The Month Of September

सागरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
कृत्रिम अंग लगाने शिविर में दिव्यांगों के अंगों का लिया गया नाप। - Dainik Bhaskar

कृत्रिम अंग लगाने शिविर में दिव्यांगों के अंगों का लिया गया नाप।

सागर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सागर विधायक शैलेंद्र जैन और नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के तत्वावधान में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए अंगों का नाप करने शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 200 दिव्यांग पहुंचे और पंजीयन कराया। पंजीयन कराने के बाद उनके अंगों का नाप लिया गया। ताकि उन्हें कृत्रिम अंग लगाए जा सकें। शिविर में सागर के अलावा सीहोर, उज्जैन, सिवनी, भुवनेश्वर समेत अन्य स्थानों से दिव्यांग पहुंचे। दिव्यांगों को सितंबर माह में कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि दिव्यांगता आपकी कमजोरी न बने, आप समाज के अविभाज्य अंग हैं। इसका अहसास आपको हो, यही हमारा प्रयास है। ऐसे लोग जो प्राकृतिक या दुर्घटना बस दिव्यांग हुए हैं उनके लिए नाप लेने का कार्य किया जा रहा है। कुछ मरीजों को स्पेशल ट्रीटमेंट की आवश्यकता है। उसकी व्यवस्था कराई जा रही है। व्यक्ति जिस अंग से दिव्यांग होते हैं। वह उस अंग का प्रयोग करना बंद कर देते हैं। जिससे उनकी मसल्स काम करना बंद कर देती हैं। इसके लिए फिजियोथैरेपी बहुत अच्छा उपाय है। उसका प्रयोग करके अपने उस अंग को पुनः जीवित कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शिविर में सागर के साथ ही सीहोर, उज्जैन, भुवनेश्वर और अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में दिव्यांग शामिल हुए। जिनका नाप कृत्रिम अंग के लिए लिया गया है। एक से डेढ माह में उन्हें कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे। प्रत्येक दिव्यांग भाई-बहन अपने पैरों पर चल सके। अपने दोनों हाथों का उपयोग कर सकें। यह हमारा प्रयास है। साथ ही जिनके हाथ पैर टेढ़े हो गए हैं। उनकी करेक्टिव सर्जरी की जाएगी। शिविर में अनुश्री जैन, प्रकाश चौबे, आलोक अग्रवाल, डॉ. आरके चऊदा, मनोज डेंगरे, राजेश गुप्ता, राजकमल केसरवानी, बीएमसी डीन डॉ. आरएस वर्मा, जेडी डॉ. ज्योति चौहान, बीएमसी अधीक्षक डॉ. आरएस पिप्पल, डॉ. अरुण सराफ आदि मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *