Mon. Feb 9th, 2026

[ad_1]

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को जीतने के लिए इंदौर में अमित शाह ने रविवार को विजय संकल्प अभियान की शुरूआत की। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेरियट होटल में इंदौर संभाग के 9 जिलों और प्रदेश पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की। यह बैठक लगभग 2 घंटे चली।

बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में अमित शाह ने सभी नेताओं से कहा है कि इंदौर की तरह ही बूथ सम्मेलन पूरे प्रदेश में आयोजित करना है। प्रदेश के सभी जिलों के नेता विजय संकल्प अभियान के लिए जी-जान से जुट जाएं। रात 8.15 बजे बैठक समाप्त करने के बाद अमित शाह नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाह बैठक में नेताओं को यह कह कर गए है की इस चुनाव में हमे पिछली बार यानी 2018 वाली गलती नहीं दोहराना है। वहीं 15 अगस्त के पहले सभी विधानसभा में चुनाव कार्यालय बन जाना चाहिए। वहीं 10 अगस्त के पहले सारे बूथ सम्मेलन करवाना है। जिसकी जानकारी मैं खुद पर्सनल रूप से लूंगा।

बैठक में विधायक और सांसद की रही दूरी

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही भाजपा की विचारधारा जन-जन तक पहुंच रही है। उनके परिश्रम का परिणाम है कि पार्टी चुनावों में लगातार विजयी हो रही है। इंदौर के बूथ सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह से ये साफ है कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने चुनावी रणनीति को लेकर मेरीयट होटल में मालवा-निमाड़ के 60 पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा की। इस बैठक में खास बात यह रही कि विधायक और सांसदों को दूर रखा गया था।

अमित शाह की बैठक में शामिल हुए कार्यकर्ता। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की रही दूरी।

अमित शाह की बैठक में शामिल हुए कार्यकर्ता। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की रही दूरी।

शाह ने चर्चा कर चुनावी रणनीति बताई

बैठक में चुनिंदा प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रभारी और महामंत्रियों से अमित शाह ने चर्चा कर चुनावी रणनीति बताई गई। बैठक में बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश बीजेपी के चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, बीजेपी महासचिव कैलाश विजवयर्गीय भी मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव में इंदौर से अमित शाह ने दिए जीत का मंत्र।

विधानसभा चुनाव में इंदौर से अमित शाह ने दिए जीत का मंत्र।

कार्यकर्ताओं को दिलाया चुनावी जीत का संकल्प

बीजेपी को चुनाव बूथ पर बैठा कार्यकर्ता जीता सकता है। आज यहां से संकल्प लेकर जाना है कि प्रचंड बहुमत के साथ 2023 में भाजपा की सरकार बनाना है। और 2024 में लोकसभा की एमपी की सभी 29 सीटें जीतकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

इंदौर में बीजेपी का विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन।

इंदौर में बीजेपी का विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन।

कमलनाथ ने बंद कर दी थी जनकल्याण की योजनाएं : शाह

शाह ने कमलनाथ को करप्शन नाथ और दिग्विजय सिंह को बंटाधार कहकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की सरकार डेढ़ साल चली। हमारे शिवराज सिंह ने जो योजनाएं शुरू की थी, उन्हें कमलनाथ ने बंद कर दी थी। योजनाओं का पैसा खाने के लिए उन्हें बद कर दिया। गृह मंत्री ने कहा कि वो एक भी इंडस्ट्री भी नहीं लाए। लेकिन ट्रांसफर इंडस्ट्री जरूर लागू कर दी। उन्होंने डेढ़ साल के अंदर बंटाधार का शासन याद दिलाने का काम किया। शाह ने कहा कि कमलनाथ ने किसान सम्मान निधि योजना में किसानों के नाम नहीं भेजे। शिवराज सिंह के सीएम बनते ही किसानों के नाम भेज दिए गए। आज किसानों को सम्मान निधि का पैसा मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…

शाह ने कमलनाथ को करप्शननाथ, दिग्विजय को बंटाधार कहा:इंदौर में बोले- कांग्रेस ने धारा 370 को बच्चे की तरह पाला, मालवा से किया चुनावी शंखनाद

इंदौर में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत का मंत्र दिए।

इंदौर में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत का मंत्र दिए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश में मालवा से बीजेपी के चुनावी अभियान का आगाज कर दिया। अमित शाह ने देवी अहिल्या को प्रणाम कर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या बाई ने गुलामी के अवशेष को मिटाने की पहल की थी। जिसे हमारे नेता पीएम मोदी आगे बढ़ा रहे है। शाह ने कार्यकर्ताओं को 2023 और 2024 के चुनावी जीत का संकल्प दिलाया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। शाह ने पूर्व सीएम कमलनाथ को करप्शन नाथ और दिग्विजय सिंह को श्रीमान बंटाधार कहकर संबोधित किया। आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *