Mon. Feb 9th, 2026

[ad_1]

संजय तराणेकर.इंदौर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आध्यात्मिक संत ब्रह्मलीन श्री नाना महाराज तराणेकर संस्थान का तराना में चल रहा अधिकमास उत्सव रविवार को संपन्न हुआ। इसके तहत गुरु मंदिर में सर्वदमन शास्त्री तथा कर्दम शास्त्री के निर्देशन में श्री दत्त याग-हवन किया गया। इस अवसर पर विशुद्धानंद भारती का नर्मदा परिक्रमा पर तथा नर्मदालय संस्थान के विषय पर व्याख्यान हुआ। विलास जानवे तथा उनके साथियों द्वारा माईम्स नाट्य विधा का बहुत ही मनोरंजक तथा शिक्षाप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे सुधि श्रोताओं ने बहुत पसंद किया। समारोह में नाना महाराज के जीवन-चरित्र पर आधारित 2 प्रसंगों का मंचन भी किया गया।

गुरु मंदिर में आरती करते श्रद्धालु।

गुरु मंदिर में आरती करते श्रद्धालु।

नाना महाराज के जीवन-चरित्र पर आधारित मंचन का एक दृश्य।

नाना महाराज के जीवन-चरित्र पर आधारित मंचन का एक दृश्य।

नर्मदा परिक्रमा पर व्याख्यान देतीं विशुद्धानंद भारती।

नर्मदा परिक्रमा पर व्याख्यान देतीं विशुद्धानंद भारती।

हवन में शामिल श्रद्धालु।

हवन में शामिल श्रद्धालु।

महाभिषेक और प्रभाती भजन की प्रस्तुति

इसी उत्सव मे‌ं नाना महाराज का महाभिषेक किया गया। इसके बाद प्रभाती भजन की प्रस्तुति दी गई। बाद में महाआरती तथा महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 21 जुलाई से चल रहे श्री भागवत कथा ज्ञान यज्ञ तथा अधिक मास उत्सव का समापन हुआ।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में डाली गई आहुतियां।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में डाली गई आहुतियां।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *