[ad_1]
शाजापुर (उज्जैन)9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शाजापुर जिले के बीच से निकलने वाले नेशनल हाईवे-52 पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। रविवार को भी अलग-अलग दो एक्सीडेंट के मामले सामने आए।
पहला हादसा भैरव डूंगरी के पास नेशनल हाईवे पर हुआ, जिसमें कनासिया निवासी करण सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सारंगपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिसमें मां-बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना में मां और 4 साल के बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर लालघाटी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया।
दूसरे हादसे में आयशर और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि कार में बैठे लोगों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। वहीं, आयशर चालक घायल हुआ है। सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयशर ट्रक मक्सी से शाजापुर की ओर आ रहा था। वहीं, अल्टो कार भी मक्सी से शाजापुर की ओर आ रही थी। सनकोटा के पास टर्निग पाइंट पर शाजापुर से अंदर आने वाले रोड पर दोनों वाहन टकरा गए।

[ad_2]
Source link
