Mon. Feb 9th, 2026

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छतरपुर जिले के लवकुश नगर अनुविभाग में पदस्थ SDOP पूरन लाल प्रजापति का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उन्होंने 1 मई 2023 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया था। जिसे 27 जुलाई को मंजूर कर लिया गया। जिसके तहत 1 अगस्त 2023 की दोपहर से उनकी सेवानिवृत्ति हो जाएगी।

SP बोले- 1 अगस्त से SDOP की सेवानिवृत्ति

छतरपुर SP अमित सांघी का कहना है कि एसडीओपी पीएल प्रजापति ने किस प्रयोजन से इस्तीफा दिया है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने सेवानिवृत्ति का एक आवेदन कार्यालय में 3 माह पूर्व दिया था। जिसको आगे अग्रेषित किया गया था, और अभी हाल ही में आदेश आया है कि 1 अगस्त 2023 से लवकुश नगर SDOP पुलिस पीएम प्रजापति को सेवानिवृत्ति दे दी गई है।

पन्ना जिले से लड़ सकते हैं चुनाव

इस्तीफा मंजूर होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वे पड़ोसी जिले पन्ना की गुनोर विधानसभा से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। इससे पहले जिले के लवकुश नगर में ही एसडीएम रही निशा बांगरे ने भी इस्तीफा दे दिया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *