Fri. Apr 10th, 2026

[ad_1]

आगर मालवा43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगर मालवा जिले के मोड़ी ग्राम पंचायत से एक वीभत्स वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स मृत गोवंश को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटते हुए ले जा रहा है। वीडियो के वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया। सुसनेर जनपद पंचायत सीईओ राजेश शाक्य से इस बारे में कहा कि वह मामले की जांच करवा रहे हैं। इसके बाद दोषी पर कार्रवाई करेंगे।

साथ ही उनका कहना है कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार सम्मान पूर्वक मृत गोवंश के शव का निष्पादन करने के लिए निर्देशित कर दिया है। गाय और गोशाला उत्थान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने इस घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर कार्रवाई की मांग की है। यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो सभी गोशाला संचालक मिलकर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *