[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Plant Different Types Of Plants, Various Competitions Will Be Organized Throughout The Month
नितिन तापड़िया.इंदौर22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देवी अहिल्या का 228वां पुण्य स्मरण आगामी 13 सितंबर को मनाया जाएगा। इसी कड़ी में महीनेभर तक चलने वाली विभिन्न गतिविधियों की शुरुआत अहिल्या उत्सव समिति द्वारा रविवार को पौधारोपण के साथ की। अहिल्या उत्सव समिति की अध्यक्ष व पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन एवं कार्यकारी अध्यक्ष अशोक डागा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी अहिल्या उत्सव समिति द्वारा पौधारोपण प्रोग्राम का आयोजन सिरपुर तालाब के समीप स्थित अहिल्या सरोवर उद्यान में किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
प्रकृति को लौटाने का वक्त है – अन्ना महाराज
मुख्य अतिथि के रूप में अन्ना महाराज ने अपने विचार रखे। उन्होंने वृक्ष की उपयोगिता को रेखांकित किया और कहा – प्रकृति से हम लेते ही आए हैं अब उसे बहुत कुछ लौटाने का वक्त है। यदि पेड़ रहेंगे तो जो प्रदूषण आज पूरे विश्व के साथ भारत को भी परेशान कर रहा है उससे देश को, आने वाली पीढ़ी को मुक्ति मिलेगी। सुमित्रा महाजन ने कहा – औद्योगिक क्षेत्रों में भी समिति पौधारोपण का अभियान चला रही है ताकि वहां पर स्वच्छ वातावरण मिले और प्रदूषण में कमी लाई जा सके। कार्यकारी अध्यक्ष अशोक डागा ने स्वागत भाषण दिया और संस्था की जानकारी साझा की।

अहिल्या उत्सव समिति के पौधारोपण आयोजन में शामिल गणमान्य नागरिक।
महीनेभर आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
समिति की सचिव सरयू ताई ने बताया कि महीनेभर तक प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, महापुरुष कहानी कहो प्रतियोगिता, संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता आदि होगी। इसकी रुपरेखा तैयार की गई है।

अहिल्या सरोवर उद्यान में पौधारोपण करती सुमित्रा महाजन, अन्ना महाराज, अशोक डागा, मालिनी गौड़, जयपाल सिंह चावड़ा, सुदर्शन गुप्ता व अन्य।
आम, आंवला, गूलर सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए
आयोजन में अहिल्या उत्सव समिति के संयोजक सुधीर देड़गे, सुधीर दांडेकर, ज्योति तोमर, सर्वजीत गौड़, निलेश केदारे, सह संयोजक देवेंद्र ईनाणी, हरि अग्रवाल, अरविंद उपाध्याय, महेश जोशी एवं समन्वयक नितिन मालू, आदित्य फणसे उपस्थित रहे। उन्होंने अन्ना महाराज व सुमित्रा महाजन के साथ आम, आंवला, गूलर, नीम, गुलमोहर, जामुन, जाम सहित अनेक प्रकार के पौधों को उद्यान में रोपित किया। पूर्व महापौर मालिनी गौड़, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित नगर निगम के एमआईसी मेंबर, पार्षद व गणमान्य नागरिकों ने भी पौधे लगाए।
[ad_2]
Source link
