Fri. Apr 10th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Burhanpur
  • The Forest Department Made Munadi In The City And Surrounding Rural Areas, Appealed To The General Public Not To Go Anywhere Alone

बुरहानपुर (म.प्र.)31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले कुछ दिनों से नेपानगर क्षेत्र में वन्यप्राणी तेंदुआ देखा जा रहा है। एक दिन पहले शनिवार को नेपा मिल के पीछे नर्सरी रोड पर तेंदुआ देखा गया था। इसके बाद वन सभी को अलर्ट जारी कर दिया गया। इससे पहले नेपा चांदनी मार्ग पर भी एक बार तेंदुआ देखा गया था। सतर्कता की दृष्टि रविवार दोपहर वन विभाग ने नेपानगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराई।

इस दौरान अपील की गई कि कुछ दिनों से वन्यप्राणियों का आवागमन देखा गया है इसलिए अकेले कहीं न जाए। रात में अगर आवश्यक हो तो ही बाहर निकलें, लेकिन ग्रुप में हाथ में बांस लेकर बाहर निकलें। बच्चों को बाहर न निकलने दें, बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

सोशल मीडिया के माध्यम से अपील

सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपील की जा रही है कि जो लोग सुबह और शाम के समय जॉगिंग के लिए निकलते हैं वह भी सतर्कता बरतें। अंधेरे में जॉगिंग के लिए न जाएं। न ही झाड़ियों के आसपास जाने का प्रयास करें।

वन क्षेत्र में ही है मूवमेंट, शहर में नहीं आया तेंदुआ

नेपानगर रेंजर पराग गुप्ता ने बताया पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ नजर आ रहा है, लेकिन उसका मूवमेंट वन क्षेत्र के आसपास ही है। वह शहर में नहीं आया इसलिए पिंजरा नहीं लगाया गया है। आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। आज ही मुनादी भी करा दी गई है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपील की जा रही है कि लोग सतर्कता बरतें।

…….

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *