Fri. Apr 10th, 2026

[ad_1]

विदिशा16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विदिशा में महिला उत्पीड़न का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने वकील पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार के आरोप लगाया है। इतना ही नहीं वकील ने चुपके से महिला के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की, कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक के चक्कर लगा रही है।

जानकारी के अनुसार, विदिशा के रहने वाली एक महिला अपने साथ हुए अन्याय के लिए न्याय की मांग को लेकर पुलिस के चक्कर लगा रही है। जब पीड़िता से बात की उसने कहा कि एक वकील ने शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया और चुपके से उसके अश्लील वीडियो बना लिए। जबकि वकील की दो पत्नी पहले से ही हैं। पहले से दो पत्नी की बात पर पीड़िता और वकील के बीच विवाद हुआ तो वकील ने अपने साथी वकील के साथ मिलकर महिला की पिटाई लगा दी।

जब पीड़िता पुलिस में मामला दर्ज कराने के लिए गई तो थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने सोशल मीडिया पर हुई बातचीत और आरोपी द्वारा दी गई धमकी के सारे सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं। उसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा पार्टी से जुड़े है उसको बचाने के लिए बीजेपी के नेता उनपर दबाव बना रहे हैं। बीजेपी नेता के दवाब में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

पीड़ित महिला ने बताया की उसका तलाक के केस चल रहा है। महिला अपने परिजनों के साथ विदिशा में रहती है घरवालों पर बोझ ना बने इसके लिए बने एक ऑफिस में काम करने लगी। महिला ने बताया कि सागर मीना वकील का काम के सिलसिले में वहां ऑफिस में आना जाना था। इस दौरान उनसे पहचान हो गई। सागर वकील ने पहले उसकी मदद की। दोनों के बीच अच्छी बातचीत होने लगी थी। वकील ने शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया। जबिक सागर की पहले से ही दो पत्नी है।

जब उनका विवाद हुआ तो सागर ने अपने मित्र के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद उसने पुलिस को सारे सबूत दिए लगभग डेढ़ महीना हो गया है आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पूरे मामले मे एडिशनल एसपी समीर यादव में बताया की महिला का मामला महिला थाने में है उसकी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *