Fri. Apr 10th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • 7% Less Rainfall In Eastern Part Of MP, 15 Out Of 21 Districts Received Less Water Than Normal

भोपाल44 मिनट पहलेलेखक: ईश्वर सिंह परमार

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में अब तक औसत 17.81 इंच बारिश हो चुकी है, जो कुल बारिश का 47.68% है। इनमें से प्रदेश के पूर्वी हिस्से के 21 में से 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

दूसरी ओर, पश्चिमी हिस्से में मानसून मेहरबान है। यहां के 31 में से 25 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी 60 से ज्यादा दिन (अगस्त-सितंबर) तक मानसून की एक्टिविटी रहेगी। इससे सामान्य बारिश का आंकड़ा पूरा हो जाएगा।

प्रदेश में बारिश के सीजन में सामान्यत: 949 मिमी यानी 37.36 इंच बारिश होती है। अब तक ओवरऑल 5% बारिश ज्यादा हो चुकी है। इनमें पश्चिमी मध्यप्रदेश के जिलों में 17% बारिश ज्यादा हुई है।

कई डैमों से छलका पानी
प्रदेश के बड़े बांधों में शामिल कोलार, बाणसागर, गांधीसागर, इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, बरगी, तवा, मोहनपुरा, गोपीकृष्ण, संजय सागर, कुंडलिया, तिगरा और टिल्लर डैम में एक सप्ताह के भीतर पानी की अच्छी आवक हुई है। भोपाल के कलियासोत और केरवा डैम में भी पानी बढ़ा है। दूसरी ओर, नर्मदा समेत अन्य नदियां भी उफान पर आ रही हैं। कोलार, बरगी डैम के दो गेट खोले जा चुके हैं। कई छोटे डैमों में भी पानी आ चुका है।

अगस्त के पहले सप्ताह से फिर तेज बारिश
सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि प्रदेश में अब तक अच्छी बारिश हुई है। ‘बिपरजॉय’ तूफान का असर पश्चिमी हिस्से में देखने को मिला था। वहां 1 जून के बाद अच्छी बारिश हुई थी। अगस्त के पहले सप्ताह से फिर तेज बारिश का दौर चलेगा।

31 जिले, जहां एवरेज से ज्यादा बारिश

  • छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, निवाड़ी, सागर, सिवनी, शहडोल, आगर-मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, बुरहानपुर, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में एवरेज से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इनमें से कई जिलों में 67% तक बारिश हो गई है।

21 जिलों में कम बारिश

  • बालाघाट, छतरपुर, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, पन्ना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, अशोकनगर, भोपाल, दतिया, गुना, ग्वालियर और खरगोन में 2% से 47% तक कम बारिश हुई है। अनूपपुर में एवरेज के बराबर बारिश हुई है।

मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा यह सप्ताह
सीनियर मौसम वैज्ञानिक पांडे ने बताया कि प्रदेश में 5 अगस्त से दोबारा तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इससे पूरा प्रदेश भीग जाएगा।

प्रदेश के 5 बड़े शहरों में ऐसा रहेगा मौसम

  • भोपाल : अब तक 16 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। कोलार, बैरागढ़ और बैरसिया इलाकों में भी बारिश हुई है। अगले एक सप्ताह में यहां भारी बारिश होने का अनुमान है।
  • इंदौर : यहां बारिश का आंकड़ा 25 इंच के पार पहुंच जाता है। संभाग के अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, झाबुआ, खंडवा, धार में एवरेज से ज्यादा बारिश हुई जबकि खरगोन में एवरेज से 7% कम बारिश हुई है। इस सप्ताह संभाग में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।
  • ग्वालियर : एवरेज से 10% बारिश हुई है। यहां अब तक 11.44 इंच बारिश होना चाहिए, लेकिन 10.33 इंच बारिश ही हुई है। संभाग के अन्य जिलों की तस्वीर भी यही है, लेकिन अगले सप्ताह अच्छी बारिश होने से आंकड़ों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
  • जबलपुर : आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां एवरेज से 2 प्रतिशत बारिश कम हुई है। संभाग में भी आंकड़ा कम है, लेकिन इस सप्ताह तेज बारिश होने का अनुमान है। इससे एवरेज बारिश का आंकड़ा आगे निकल सकता है।
  • उज्जैन : यहां 32% बारिश ज्यादा हो चुकी है। अब तक 21 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। संभाग के शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, देवास और रतलाम में भी कोटे की आधी बारिश हो चुकी है। अगला सप्ताह तेज बारिश वाला होने का अनुमान है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *