Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Ran Away With Cash And Gold And Silver Jewelery Kept In The House, Doors Locked From Outside

सागर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वारादातस्थल पर जांच करती हुई एफएसएल टीम। - Dainik Bhaskar

वारादातस्थल पर जांच करती हुई एफएसएल टीम।

सागर के सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम साईखेड़ा में चोरों ने एक के बाद एक करीब 12 घरों के ताले तोड़े। चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकद रुपए लेकर भागे है। वारदात सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल टीम वारदातस्थल पर बुलाई गई। टीम ने आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार कमलेश पटेल निवासी साईखेड़ा अपने घर में परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात बदमाशों ने घर में सेंध लगाई। चोर दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए। इसी बीच देर रात कमलेश बाथरूम के लिए उठे। उन्होंने कमरे का दरवाजा खोल तो वह बाहर से बंद था। जिसके बाद उन्होंने पड़ोसी को फोन लगाया। पड़ोसी ने आकर दरवाजा खोला। बाहर आकर देखा तो अंदर के दरवाजे खुले थे। लाइट जल रही थी।

वारदात के बाद घर में फैला पड़ा सामान।

वारदात के बाद घर में फैला पड़ा सामान।

कमरे में सामान फैला पड़ा था। घटना सामने आते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। तभी सामने आया कि गांव के करीब 12 घरों में सेंधमारी का प्रयास किया गया है। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वारदात में चोर करीब तीन परिवारों के घर में रखे सोने-चांदी के गहने कीमती करीब 3 से 4 लाख रुपए और नकद 25 हजार रुपए लेकर भागे हैं। आरोपी भागते समय घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर गए थे। वारदात सामने आते ही डॉग स्क्वॉड व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने वारदातस्थल से आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *