Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

बालाघाट40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बालाघाट क्षेत्र में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। चोरी, लूट के बीच शुक्रवार रात एक युवक पर ब्लेड से जानलेवा हमला किया। स्क्रैप का काम करने वाले युवा जावेद पिता रशिद पर पुरानी रंजिश को लेकर ब्लेड से गले पर हमला कर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया है।

बैहर चौकी में शास्त्री चौक पर रात करीब आठ बजे जावेद अन्य लड़कों के साथ खड़ा था। इसी दौरान हमलावर रोहित आया, उसके गले में ब्लेड से हमला कर दिया। जावेद के शोर मचाने के बाद युवक उसे जिला चिकित्सालय लाए। जावेद पर हमला का आरोप जिस रोहित पर लगाया जा रहा है, उसका जावेद से पुरानी रंजिश होने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस ने घटना के बाद मामले अपराध दर्ज कर अपनी विवेचना शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *