[ad_1]
भोपाल38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भूपेंद्र यादव शनिवार को भोपाल पहुंचे। वे आज बीजेपी नेताओं की मीटिंग लेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को भोपाल आएंगे। इससे पहले शनिवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भूपेंद्र यादव भोपाल पहुंचे। वे दिनभर बीजेपी नेताओं के साथ बैठकें करेंगे।
दोपहर साढ़े 12 बजे दोनों केंद्रीय मंत्री भोपाल पहुंचे। तोमर मध्यप्रदेश बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और यादव प्रदेश चुनाव प्रभारी हैं। राजा भोज एयरपोर्ट पर उनका विधायक रामेश्वर शर्मा, पार्टी जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने स्वागत किया। इसके बाद दोनों केंद्रीय मंत्री बीजेपी ऑफिस पहुंचे। यहां दिनभर पार्टी नेताओं से चर्चा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भूपेंद्र यादव का स्वागत करते विधायक रामेश्वर शर्मा एवं अन्य पार्टी नेता।
कल सुबह पहुंचेंगे गृहमंत्री
शेड्यूल के मुताबिक अमित शाह 30 जुलाई की सुबह भोपाल पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसी दिन इंदौर जाने का प्रोग्राम है। वे इंदौर संभाग के मंत्री, विधायक, सांसद, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों सहित चुनिंदा 100 कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इस बैठक में अमित शाह इंदौर संभाग की मौजूदा परिस्थितियों और राजनीतिक हालातों को लेकर चर्चा करेंगे। इस बैठक की फीडबैक रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।
[ad_2]
Source link
