[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Bike Riding Miscreants Teased On The Way, Girls Made Video Then Ran, Police Caught Three
सागर38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शाहगढ़ पुलिस थाना।
सागर के शाहगढ़ में बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रही तीन युवतियों के साथ बाइक सवार बदमाशों ने छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ कर रहे बदमाशों का वीडियो बनाया तो वह भाग खड़े हुए। मामले में युवतियों ने घर पहुंचकर परिवार वालों को घटनाक्रम की सूचना दी। जिसके बाद परिवार वालों के साथ शाहगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शाहगढ़ निवासी तीन युवतियां नगर के चायगढ़ कैफे से जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर वापस लौट रही थीं। तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और छेड़छाड़ करने लगे। युवतियों ने विरोध किया। जिस पर बाइक सवार दोबारा लौटकर आए और युवतियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसका विरोध करते हुए युवतियों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया। वीडियो बनते देख बदमाश मौके से भाग गए। मामले में युवतियों ने घर पहुंचकर परिवार वालों को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस थाने में शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने धरपकड़ करते हुए छेड़छाड़ के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शाहगढ़ थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को ने बताया कि युवतियों की शिकायत पर छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर छेड़छाड़ के आरोपी देशराज यादव, कपूरे यादव निवासी वटवाहा और स्वामी यादव निवासी छूल्ला रामटोरिया छतरपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
[ad_2]
Source link
