Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
महिला इंदरगंज थाना में शिकायत करने पहुंची - Dainik Bhaskar

महिला इंदरगंज थाना में शिकायत करने पहुंची

ग्वालियर अपने पति की मौत के बाद मोटर बीमा क्लेम के रूप में मिली 5.32 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि को लेकर परिवार में झगड़ा हो गया। विधवा पत्नी को कोर्ट के बाहर छोड़कर उसकी सास और जेठ उसके एक साल के मासूम बच्चे और रुपए के साथ गायब हो गए।

जिसके बाद महिला भारती यादव अपने भाई के साथ इंदरगंज थाने पहुंची और इस मामले में सास और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस को आवेदन सौंपा है। पुलिस ने पीड़ित के दिए गए आवेदन के बाद उसके परिवार से फोन पर चर्चा की है और उन्हें थाने में क्लेम के पैसों सहित प्रस्तुत होने के लिए कहा है।

यह है पूरा मामला
बता दें कि 22 वर्षीय भारती यादव की शादी साल 2019 में मुरैना के कैलारस स्थित इटोरा में रहने वाले रविंद्र यादव से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही भारती के पति रविंद्र एक सड़क हादसे में घायल हुए थे। जिसके बाद साल 2021 में इलाज के दौरान रविंद्र की मौत हो गई थी। उसके बाद यह मामला मोटर क्लेम के रूप में न्यायालय पहुंचा था। जहां भारती यादव को शुक्रवार को 5.32 लाख रुपए का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा किया गया। भारती यादव बीमा कंपनी के दिए गए चेक का भुगतान कराने के लिए ग्वालियर जिला न्यायालय परिसर में स्थित यूनियन बैंक पैसे निकालने पहुंची थी, लेकिन क्लेम के पैसा देखकर महिला की सास और जेठ बल्लू यादव भारती के एक साल के बच्चे को लेकर पैसे सहित वहां से गायब हो गए। भारती यादव पुलिस थाने पहुंची और अपने जेठ एवं सास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन सौंपा।
सास,जेठ को फोन कर थाने तलब किया
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के जेठ को फोन लगाया उसने रुपए और बच्चे के साथ थाने पहुंचने का भरोसा दिया है। फिलहाल महिला थाने पर ही बैठी हुई थी और अपने परिजन का इंतजार कर रही थी। सबसे ज्यादा चिंता उसे अपने मासूम बच्चे की है। खास बात यह भी है कि भारती यादव अपनी सास एवं जेठ के साथ कैलारस से चार पहिया वाहन से ग्वालियर आई थी। वह न्यायालय की कार्रवाई में शामिल भी हुई थी। पैसे मिलने के बाद इन लोगों में जाने क्या विवाद हुआ था जेठ और सास महिला के बच्चे एवं बीमा कंपनी से मिले पैसे सहित गायब हो गए।
महिला को धक्का दिया पैसे लेकर भागे
भारती का कहना है कि उसके पति की मौत एक्सीडेंट में हो गई थी। उसी के क्लेम के पैसे बीमा कंपनी द्वारा बैंक से निकालने आई थी, बैंक से पैसे मिलने के बाद उन पैसों को उसकी सास और जेठ लेकर भाग गए साथ ही उसके एक साल के बच्चे को भी अपने साथ ले गए हैं।
पुलिस का कहना
इंदरगंज थाना प्रभारी अनिल भदौरिया ने बताया है कि महिला ने शिकायत की है कि उसके पति के मरने के बाद उसकी बीमा के पैसे न्यायालय के बैंक से निकालने आई थी। सास और जेठ उन बीमा के पैसों को छुड़ाकर उसे रास्ते में ही छोड़कर भाग गए हैं। महिला की शिकायत पर संपर्क किया है और उन्हें थाने आने के लिए कहा है। उन्हें वार्निंग दी है कि अगर वाह थाने नहीं आएंगे तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *