[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- After The Death Of The Husband, The Brother in law Continued To Physically Abuse, Now The Land Has Been Grabbed
ग्वालियर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- चीनौर थाने में दर्ज हुई FIR
ग्वालियर में एक महिला ने 25 साल बाद अपने ऊपर हुए जुर्म का खुलासा किया है। महिला पुलिस के पास पहुंचकर बोली है कि 25 साल से जेठ उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसकी इच्छा के खिलाफ जाकर वह लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। अब उसके हिस्से की जमीन भी वह हड़प गया है। घटना चीनौर के उर्वा गांव की है। पीड़ित एक 50 वर्षीय महिला है और उसने दो दिन पहले मामले की शिकायत की थी। जिस पर चीनौर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
ग्वालियर के चीनौर स्थित उर्वा गांव निवासी 50 वर्षीय कमला (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया है कि 30 साल पहले उसके पति की TB (ट्यूबर कुलोसिस) से मौत हो गई थी। इसके बाद उसके जेठ-जेठानी ने उसे यह कहते हुए अपने ही घर पर शरण दी कि अब वह उसका और उसके बेटे का अपने बच्चों की तरह ख्याल रखेंगे। इसके बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन एक दिन जेठ मेरे कमरे में आया और मेरे इच्छा के विरुद्ध गलत काम किया। इतना ही नहीं इसके बाद वह आए दिन मेरा इच्छा न होने के बाद भी मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला ने एक दो बार विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। फिर लालच दिया कि वह उसके बेटे को उसकी जमीन के अलावा अपनी सम्पत्ति में से हिस्सा देगा। लगातार 25 साल तक जेठ उसके साथ संबंध बनाता रहा। इसका पता जेठानी को भी था, लेकिन वह मौन रही।
अब पांच साल पहले घर से निकाल दिया
महिला का कहना है कि 25 साल तक शोषण के बाद जब महिला का बेटा बड़ा हो गया और उसकी शादी भी हो गई तो महिला ने अपना हिस्सा मांगा, लेकिन आरोपी मुकर गया। जिसके बाद उसे जेठ ने घर से निकाल दिया। साथ ही उसकी सम्पत्ति हड़प ली। उसके बाद भी उसे लगा कि किसी तरह वह अपना हक ले लेगी, लेकिन आरोपी उसे धमकाने लगा। जिसके बाद अब पीड़िता आरोपी जेठ के खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत जुटा पाएगी।
कब-कब दुष्कर्म किया 25 साल में याद भी नहीं
महिला ने शिकायत करते बताया कि 25 साल से शारीरिक शोषण झेल रही है। जेठ ने कब-कब उसके साथ दुष्कर्म किया यह वह बता भी नहीं सकती। उसे यह याद भी नहीं है। जब भी मौका मिलता था जेठ उसके साथ गलत हरकत करने से बाज नहीं आता था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की त लाश जारी है।
[ad_2]
Source link
