[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Returning Home After Getting Admission, The Bike Collided With The Gate Of The Van Parked On The Way, Died During Treatment
सागर12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो।
सागर के सानौधा थाना क्षेत्र के शाहपुर में सड़क हादसे में घायल हुए छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम धावौली निवासी विनय पुत्र अमर लोधी उम्र 18 साल बाइक से गोपाला लोधी के साथ शाहपुर कक्षा 12वीं में एडमिशन करवाने के लिए गया था। स्कूल में एडमिशन होने के बाद वे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बाइक गोपाला चला रहा था। इसी दौरान शाहपुर से कुछ ही दूरी पर नदी के पास खड़ी वैन के चालक ने अचानक गेट खोल दिया।
गेट खुला देख गोपाला ने बाइक को टकराने से बचाया। लेकिन वैन का गेट बाइक पर पीछे बैठे विनय के सीने में लगा। घटना में विनय गंभीर घायल हुआ। उसे तत्काल शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीएमसी रैफर किया गया। बीएमसी में इलाज के बाद परिवार वाले सागर के मकरोनिया में निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां इलाज शुरू हुआ। लेकिन हालत में सुधार नहीं आया। जिस पर परिवार वाले घायल विनय को भोपाल इलाज के लिए लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही विनय ने दमतोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच में लिया है।
[ad_2]
Source link
