[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Muslim Society Surrounded Kharakuan Police Station, Two Accused Arrested, Search For Others Continues
उज्जैनएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

उज्जैन। खाराकुआ थाना क्षेत्र के मिर्ची नाला की एक गली से फिजियोथैरेपिस्ट मुस्लिम युवती अपनी माँ के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान गली में एक युवक ने उसे रोका और गाड़ी की चाबी निकालकर गाली गलौज करते हुए हाथ पकड़ लिया। छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की। सूचना मिलने के बाद खाराकुआ थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज ने घेराव कर आरोपियों को गिरफ्तार कर मकान तोडऩे की मांग की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य की तलाश जारी है।
खाराकुआ थाना क्षेत्र के मिर्चीनाला शीतला माता मंदिर की गली से होकर शाम करीब 6 बजे फिजियोथैरेपिस्ट जरीन खान अपनी माँ शयना खान के साथ स्कूटी पर जा रही थी। इसी दौरान गली में खड़े हितेश बड़वाया नामक युवक ने जरीन की गाड़ी रोकी और गाड़ी की चाबी निकाल ली। उसने बुरी नियत से हाथ पकड़ा विरोध करने पर मारपीट की। घबराकर जरीन ने जब आवाज लगाई तो इसी दौरान उनके क्षेत्र का एक लड़का तौफीक खान जा रहा था। उसने जब आकर युवकों को छेड़छाड़ करने से मना किया तो हितेश बड़वाया ने चार अन्य साथियों को भी डंडे तलवार के साथ बुला लिया। हितेश ने जरीन खान को भी चांटे मारे उसके अन्य साथी ने मारते हुए गालियां भी दी। मारपीट में जरीन की कुर्ती भी फट गई। इस दौरान हितेश कह रहा था यहां से मत निकलना नही तो तुम्हारे खानदान को खत्म कर देंगे। आरोपियों ने मेरी गाड़ी की चाबी भी नही दी। गाड़ी भी वही रखी हुई है। घटना के बाद में जरीन खान परिजनों के साथ खाराकुआ थाने रिपोर्ट लिखवाने पहुंची।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज थाने पहुंचा-
मुस्लिम समाज की युवती के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग खाराकुआ थाने पहुंच गए थे। यहां पर समाज जनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनके भी मकान तोडऩे की मांग की। थाने पर भीड़ अधिक होने के बाद अतिरिक्त पुलिस फोर्स थाने पर लगाया गया था।
पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा-
घटना के बाद खाराकुआं थाना पुलिस ने दो युवकों को क्षेत्र से पकड़ लिया है। आरोपियों अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 354, 341, 323, 294, 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम से चर्चा कर मकान तोडऩे की कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link
