Sat. Jul 18th, 2026

[ad_1]

नीमच44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मनासा तहसील के भाटखेड़ी गांव से शुक्रवार को राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगणिया माता धाम के लिए पैदल यात्रा रवाना हुई। यह पैदल यात्रा 3 दिन में जोगणिया माता धाम पहुंचेगी।

यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग कलश यात्रा में शामिल हुए। दीपक पोगरा ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भाटखेड़ी के युवाओं ने 12वीं पैदल यात्रा ग्राम भाटखेड़ी के शेषावतार मंदिर से ढोल-ढमाकों के साथ रवाना हुई। जो 3 दिन में 100 किलोमीटर का सफर तय कर राजस्थान के प्रसिद्ध जोगणिया माता धाम पहुंचेगी। जहां ग्रामीण दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली कामना करने के बाद वापसी करेंगे। पैदल यात्रा का पलासिया चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *