Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Speak; Office Romance Is A Modern Love Story Of Two Stubborn People, The People Of Clean City Indore Are Very Nice.

इंदौर41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का लेटेस्ट फिक्शन शो ‘बरसातें; मौसम प्यार का’ सीरियल के कलाकार कौशल टंडन और शिवांगी जोशी शुक्रवार को इंदौर आए। यह सीरियल 10 जुलाई से शुरू हो चुका है। शिवांगी ने कहा कि इसमें लव स्टोरी है। यह एक प्यार भरी कहानी है। दोनों अपने काम के प्रति काफी समर्पित हैं लेकिन दोनों के विचार काफी अलग हैं। सीरियल में दोनों अपनी जगह सही है बस अपने-अपने सोचने का तरीका है। इसके कारण दोनों के बीच काफी टकराव भी होता है। दोनों के बीच काफी मनोरंजक समीकरण भी है। अब उनकी आगे कहानी क्या मोड लेती है वह सभी को आगे आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। दोनों ने इंदौर की काफी तारीफ की और कहा कि इस क्लीन सिटी के लोग काफी अच्छे हैं। इंदौर की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के मामले में शिवांगी ने कहा कि मैंने उनके साथ काम नहीं किया लेकिन उनकी मौत दुर्भाग्यपूर्ण है।

कौशल ने कहा कि सीरियल में वे एक मीडिया कंपनी के सख्त सीआईओ (रेयांश) है और अच्छा काम करते हैं। वे राजनीतिज्ञों और बड़े लोगों को एक्सपोज करते हैं। वे बहुत बेबाक है यानी जो सही है सही ही होना चाहिए जो गलत है वह गलत है। उनकी जिंदगी में आराधना नामक लड़की आती है। वह भी काफी बेबाक है लेकिन उसके कामकाज का तरीका अलग है। इसमें रेयांश (कुशाल टंडन) और आराधना (शिवांगी जोशी) नाम के दो ज़िद्दी इंसानों की एक तूफानी प्रेम कहानी दिखाई जा रही है। एक न्यूज़ रूम के माहौल में रचे-बसे इस मानसून ड्रामा की दिलचस्प कहानी में रेयांश और आराधना के सफर का उतार-चढ़ाव है, जो जज्बातों के कशमकश में उलझ जाते हैं। इंदौर को लेकर कौशल ने कहा कि इंदौर बहुत सुंदर जगह है, क्लीन सिटी है। आई लव इंंदौर।

मीडिया से मुखातिब हुए कलाकार कौशल व शिवांगी।

मीडिया से मुखातिब हुए कलाकार कौशल व शिवांगी।

दरअसल कुशाल टंडन, रेयांश लांबा के रोल में टेलीविजन पर वापसी कर रहे हैं, जिसका व्यक्तित्व बड़ा पेचीदा है, जो लोगों का दिल तोड़ने के लिए जाना जाता है। दूसरी ओर शिवांगी जोशी आराधना साहनी का रोल निभा रही हैं, जो पक्के इरादों वाली एक महत्वाकांक्षी लड़की है और एक निडर पत्रकार बनने की तमन्ना रखती है। आराधना सबकुछ अच्छी तरह जानते हुए भी रेयांश की ओर खिंची चली जाती है, और इस तरह शुरू होती है उनकी हलचल भरी प्रेम कहानी।

पिछले कुछ एपिसोड्स में,आराधना को पता चलता है कि रेयांश और उसकी मां के बीच रिश्तों में खटास है। दर्शकों ने देखा कि आराधना हिम्मत से रेयांश की मां का सामना करती है, जिससे रेयांश के दिल में एक बड़ा बदलाव आता है। रेयांश एक ऐसा इंसान है, जिसे रोमांटिक रिश्तों में ना तो कोई दिलचस्पी है ना ही कोई ख्वाहिश, लेकिन इसके बावजूद उसे आराधना से प्यार होने लगता है लेकिन रेयांश तब हैरान रह जाता है, जब वो आराधना का झूठ पकड़ लेता है, जिससे आराधना पर उसका नाजुक भरोसा टूट जाता है। इसके बाद आने वाले एपिसोड में दर्शकों को बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

शिवांगी जोशी ने आराधना साहनी का आत्मविश्वास से भरा प्रेरणादायक किरदार निभाने में अपनी खुशी ज़ाहिर की जो बेबाक होकर अपनी बात कहती है। कुशाल टंडन ने भी इस बात को माना कि उनके किरदार रेयांश लांबा में उनकी थोड़ी झलक है। कुशाल ने बताया कि कैसे एक सही इंसान से प्यार के साथ प्यार को लेकर हमारा नजरिया बदल सकता है।

आराधना साहनी का किरदार निभाने और अपनी इंदौर यात्रा के बारे में बात करते हुए शिवांगी जोशी ने कहा मुझे अपने किरदार आराधना के बारे में बहुत पॉजिटिव फीडबैक मिल रहा है। दर्शक, खास तौर से महिलाएं, इस किरदार से जुड़ सकती हैं और इसकी बारीकियां मुझे हर दिन अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए प्रेरित करती हैं। मुझे इस किरदार को निभाने में बहुत मजा आया और उम्मीद है कि इंदौर के लोग हमारे शो को जरूर देखेंगे। उसने इंदौर के नमकीन खरीदने की बात कही।

कुशाल टंडन ने कहा ऐसा लगता है जैसे रेयांश का किरदार मेरे लिए ही बना है, क्योंकि हमारी कई बातें एक जैसी हैं। लेकिन अपनी मां के साथ उसके खराब रिश्तों के कारण वो अपने साथ अतीत का एक भावनात्मक बोझ लेकर चलता है। उसका मानना है कि औरतें स्वार्थी होती हैं और प्यार व उलझे हुए जज्बात रिश्तों से दूर रहना ही सबसे अच्छा है। मुझे उम्मीद है कि इंदौर में हमारे फैंस को एपिसोड पसंद आएंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *