Sun. May 31st, 2026

[ad_1]

सतना26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सतना जिले के मैहर में एक 11 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में बच्ची को रीवा रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम-एसडीओपी भी मैहर सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में 2 संदेहियों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक का नाम बढोलिया और दूसरा चौधरी बताया गया है। जानकारी के मुताबिक बढोलिया मैहर मंदिर प्रबंध समिति की गौशाला का कर्मचारी है।

गुरुवार दोपहर 1 बजे हो गई थी लापता

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मैहर में एक 11 वर्षीया नाबालिग बच्ची गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे अचानक लापता हो गई। शुक्रवार की सुबह जब वह घर लौटी तो उसकी हालत बेहद खराब थी। उसने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मैहर थाना पहुंच गए। जहां से पुलिस ने पीड़िता को सिविल अस्पताल भेजा। यहां पीड़िता को गंभीर हालत में मैहर सिविल अस्पताल से रीवा रैफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम मैहर सुरेश जाधव, एसडीओपी लोकेश डावर, टीआई अनिमेष द्विवेदी और तहसीलदार भी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली, और उसके इलाज के संबंध में डॉक्टरों से चर्चा की।

बेहतर इलाज के लिए रीवा रैफर: SDM

मैहर एसडीएम सुरेश जाधव ने बताया कि नाबालिग को बेहतर इलाज के लिए रीवा रैफर किया है। टीआई मैहर स्वयं उसके साथ गए हैं। वहीं, एसडीओपी लोकेश डावर ने बताया कि मेडिकल में नाबालिग के साथ रेप की पुष्टि हुई है। हिरासत में लिए गए दोनों संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *