[ad_1]
दतिया29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दतिया में भांडेर रोड स्थित कंजर डेरों से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार गुरुवार शाम टूटकर गिर गया। जमीन पर गिरे तार से कई जगह आग लग गई और पटाखे फूटने जैसी आवाज आने लगी। यह देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। वे जान बचाने यहां वहां की ओर भागने लगे। जिस का किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
हालांकि इस घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान और जनहानि नहीं हुई है। सूचना के बाद दो घंटे बाद विद्युत विभाग और नगर पालिका के लोग मौके पर पहुंचे और तार दूसरी ओर से ले जाने की कवायद शुरू की। गनीमत रही कि तार के नीचे कोई व्यक्ति नहीं खड़ा था, वर्ना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
[ad_2]
Source link
