Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

इंदौर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर के बाणगंगा में रहने वाली एक 19 साल की स्टूडेंट ने अपने घर के कमरे मे सुसाइड कर लिया। पिता देर शाम जब दुकान से खाना खाने घर आए तो बेटी कमरे से बाहर नही आई। आवाज लगाने पर दरवाजा नही खोला। इसके बाद पिता ने उपर से झांककर देखा तो बेटी फंदे पर झूलती दिखी। तुंरत उसे उपचार के लिये एमवाय लेकर आए। यहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक स्नेहा यादव निवासी भागीरथपुरा ने अपने घर पर गुरूवार को फांसी लगाकर जान दे दी। स्नेहा को उसके पिता राकेश यादव एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। परिवार के लोगो ने बताया कि स्नेहा बीकॉम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। वह इंदौर के साफ्टविजन कॉलेज में थी।
तीनों बहनें पढ़ाई कर थी
स्नेहा के रिश्तेदार ने बताया कि वह तीन बहनें है। जिसमें स्नेहा सबसे बड़ी है। गुरूवार को तीनें बहनें कमरे में पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान बीच वाली लड़की खाना बनाने बाहर आ गई। वही छोटी वाली भी बाहर काम के लिये निकल गई। इस दौरान स्नेहा कमरे में अकेली मोबाइल चला रही थी। बाद में उसने दरवाजा बंद किया ओर फिर कमरे में जान दे दी।
पढ़ाई में अच्छी,काेई तनाव नही
परिवार के मुताबिक स्नेहा पढ़ाई में काफी अच्छी थी। उसे किसी तरह का तनाव नही था। दो दिन पहले ही वह अपने दादा दादी के साथ सिहाेर गई थी। इसके बाद भी किसी तरह का तनाव उसके चेहरे पर नही दिखा। स्नेहा की मां सुजाता भी घटना के समय घर कमरे के बाहर थी। उसके पिता पान की दुकान संचालित करते है। पुलिस के मुताबिक स्नेहा का मोबाइल लाॅक मिला है। अभी किसी तरह के सुसाइड नोट की जानकारी नही मिली है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *