Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

नर्मदापुरम30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नर्मदापुरम में मालाखेड़ी रोड स्थित शहर की पॉश कॉलोनी लाइफ स्टाइल आरआरए हेरिटेज के बिल्डर पुष्कर शर्मा को भोपाल और बुदनी पुलिस ने होटल से गिरफ्तार किया। पूरा मामला आरआरए हैरिटेज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर रहे पार्टनर नारायण चेत्तुर की पत्नी अनिता नायर को दिए चेक बाउंस का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच में हुए समझौते के समय पुष्कर शर्मा के दिए चेक बाउंस हो गए थे। इसका प्रकरण जिला एवं सत्र सेशन कोर्ट भोपाल में चल रहा है। स्थाई वारंट पर पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है। बुदनी थाना टीआई विकास खिंची ने बताया बुदनी पुलिस ने आरोपी बिल्डर पुष्कर शर्मा को गिरफ्तार किया है। उनका भोपाल में चेक बाउंस का मामला है। इसमें फरियादी अनिता नायर हैं। अनिता नायर ने बताया कि मेरे पति नारायण चेत्तुर और पुष्कर शर्मा पार्टनर थे। पति का निधन हो गया। इसके बाद मुझे कंपनी में डायरेक्टर बनाया गया। कुछ दिनों बाद मुझे रिटायर्ड कर दिया। हम दोनों के बीच कुछ समझौता हुआ लेकिन जो राशि मुझे मिलनी थी वह नहीं दी गई। मुझे कुछ राशि दी थी जिसके चेक बाउंस हुए हैं।

एक साल पहले भी दर्ज हुआ था धोखाधड़ी का केस

लाइफ स्टाइल आरआरए हैरिटेज के बिल्डर पुष्कर शर्मा और उसके मैनेजर राजेश शर्मा पर एक साल पहले भी धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। नासिक निवासी सुनीता देवी पति भीकमसिंह राजपूत ने 10.45 लाख रुपए लेने के बाद 5 साल में फ्लैट बनाकर न देने पर एफआईआर दर्ज कराई थी। पर्ल ब्लॉक के फ्लैट नंबर 3202 का निर्माण नहीं होने और पजेशन देने का झांसा देने की कोतवाली थाने में शिकायत की थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *