Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Make Obscene Photo video, Blackmailed And Asked For 20 Thousand, Said Give Money Or Else I Will Defame

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
मुरार थाने में शिकायत दर्ज कराती छात्रा - Dainik Bhaskar

मुरार थाने में शिकायत दर्ज कराती छात्रा

ग्वालियर में एक छात्रा से स्कूल में पढ़ने छात्र ने छेड़छाड़ कर उसके अश्लील वीडियो व फोटो खींच लिए। इतना ही नहीं इसके बाद वह छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए बीस हजार रुपए की मांग करने लगा। घटना मुरार थाना क्षेत्र के वीआरजी कॉलेज के सामने की है। जब छात्रा ने रुपए नहीं दिए तो आरोपी ने उसके परिजनों को कॉल कर बीस हजार रुपए नहीं देने पर छात्रा के वीडियो वायरल करने की धमकी दी। धमकी का शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र इलाके में स्थित वीआरजी कॉलेज के सामने रहने वाली पंद्रह वर्षीय छात्रा एक निजी स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ती है। कुछ दिन पहले उसके स्कूल में पढ़ने वाले सहपाठी ने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था और छात्रा के फोटो और वीडियो बना लिया। बदनामी के चलते छात्रा शांत रही। बीते रोज जब स्कूल की छुट्टी होने पर छात्रा अपने परिजनों का इंतजार कर रही थी कि तभी आरोपी वहां पर पहुंचा और छात्रा से बीस हजार रुपए की मांग की। जब छात्रा ने कारण पूछा तो आरोपी ने बताया कि उसके अश्लील फोटो और वीडियो उसके पास है और अगर रुपए नहीं मिले तो वह उन्हें वायरल कर देगा। परेशान होकर छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मामले का पता चलते ही परिजनों ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल से इस मामले की शिकायत की।

परिजनों से भी की मांग

इसके बाद आरोपी ने परिजनों के मोबाइल पर कॉल कर बीस हजार रुपए की मांग की और रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पहले भी स्कूल से निकाला जा चुका है आरोपी

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले किसी अन्य कारण से आरोपी को स्कूल प्रबंधन ने स्कूल से निकाल दिया है और उसके बाद से ही आरोपी उसे परेशान कर रहा है।

आरोपी छात्र को जल्द पकड़ने की कही बात

मुरार थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर बीस हजार रुपए की मांग कर रहा है। फिलहाल आरोपी अपने घर से फरार हो गया है जल्दी उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *