[ad_1]
भोपाल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भोपाल रेल मंडल में गुरुवार को टिकट चैकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान सहायक वाणिज्य प्रबन्धक केएन. द्विवेदी की निगरानी में 21 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से देर रात तक चलाया गया। इस दौरान 26 गाड़ियों के यात्रियों की टिकट जांच की गई। इस दौरान 194 यात्रियों से कुल 1,00,545 रुपए बतौर जुर्माना एवं किराया वसूल किए गए। साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की समझाईश दी गई। सीनियर डीसीएम रश्मि बघेल ने बताया कि यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, प्रतिक्षा सूची ई-टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इसी प्रकार प्लेटफॉर्म टिकट भी यात्रा के लिए अनुमत नहीं है। प्रतीक्षा सूची ई-टिकट अथवा प्लेटफॉर्म टिकट लेकर यात्रा न करें। स्टेशन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्रा से पूर्व अपने सामान को बुक कराएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
[ad_2]
Source link
