[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Said Had Gone Out On Foot For Devotion To God To Calm The Mind, Had Switched Off The Mobile
सागर36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

चंद्रेश सिंह।
सागर में भाजपा से निष्कासित नेता राजकुमार धनौरा के भाई चंद्रेश सिंह देर रात मोतीनगर थाने पहुंचे। वह पिछले चार दिनों से लापता थे। जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। गुरुवार रात वे मोतीनगर थाने पहुंचे और पुलिस के सामने पेश हो गए। उन्होंने अपने बयानों में बताया कि मन शांत करने के लिए भगवान की भक्ति करने पैदल निकल गया था। मोबाइल बंद कर लिया था। दरअसल, 22 जुलाई शनिवार की रात चंद्रेश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के बीच फोन पर बातचीत का एक ऑडियो सामने आया था। इस ऑडियो में रुपयों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हो रही है। हालांकि भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। इसके बाद से चंद्रेश सिंह गायब थे। चंद्रेश के भाई राजकुमार सिंह धानौरा ने 23 जुलाई को मोतीनगर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस चंद्रेश की तलाश कर रही थी। इसी बीच चंद्रेश स्वयं थाने पहुंच गए।
मोतीनगर पुलिस के अनुसार चंद्रेश सिंह देर रात करीब 12 बजे के बाद राजकुमार धानौरा के साथ मोतीनगर थाने आए। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि फोन पर मंत्री गोविंद सिंह के भाई हीरा सिंह से बातचीत के बाद मन खिन्न हो गया था और वे बिना बताए घर से चले गए थे। फोन पर हुई बातचीत के बाद मन को अच्छा नहीं लग रहा था और शांति-सुकून की तलाश में वे भगवान की भक्ति के लिए घर से पैदल ही निकल गए। फोन बंद कर लिया था। इसी बीच मीडिया में चल रही खबरों से पता चला कि मेरे भाई ने मेरी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसलिए मैं वापस आ गया। बताया जा रहा है कि चंद्रेश पैदल बीना पहुंच गए थे।
[ad_2]
Source link
