Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

विदिशाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य में गुरूवार को शासकीय अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और ईदगाह चौराहा पर नाटक के माध्यम से हेपेटाइटिस बीमारी के बारे में लोगों को जानकारी दी। इसके साथ ही लोगों की शंकाओं का समाधान भी किया।

28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस डे है। इसे लेकर विदिशा में स्वास्थ्य विभाग और प्रज्ञानशाला संस्था के सदस्यों के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत नाटक के माध्यम से हेपेटाइटिस बीमारी से बचाव का संदेश का दिया जा रहा है। लोगों को हेपेटाइटिस बीमारी के लक्षण के बारे में बताया जा रहा है। इसका संक्रमण कैसे होता है। इस बीमारी से कैसे बचाव किया जा सकता है। इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।

छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से बीमारी के लक्षण नजर आने पर अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने और समय रहते उपचार कराने का संदेश दिया गया। इस बीमारी से बचाव की जानकारी दी गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *