Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dhar
  • Farmers Got The 14th Installment Of PM Kisan Samman Nidhi Yojana, More Than Rs 3 Crore. Distribute

धार22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम किसान सम्मेलन का आयोजन गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम सीकर (राजस्थान) से किया गया। जिसमें धार जिले के कुल 224249 किसानों को 44 करोड़ 84 लाख 98 हजार रुपए राशि का अंतरण किया गया। जिसके अंतर्गत जिले के कुल 16530 वनाधिकार पट्टाधारी भी सम्मिलित है। जिन्हें कुल 3 करोड 30 लाख 60 हजार रूपए राशि का अंतरण किया गया है।

अधीक्षक भू अभिलेख मुकेश मालवीय ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम एन.आई.सी. सभागृह में आयोजित हुआ। इस अवसर पर एसडीएम रोशनी पाटीदार सहित हितग्राही मौजूद थे। कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 14वीं किश्त का भुगतान किया गया है। प्रदेश के 76 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं।

पीएम किसान सम्मेलन कार्यक्रम में मनावर तहसील के 36 हजार 708 किसानों को 7 करोड़ 34 लाख 16 हजार रूपए, सरदारपुर के 36 हजार 129 किसानों को 7 करोड़ 22 लाख 58 हजार रूपए, कुक्षी के 30 हजार 607 किसानों को 6 करोड़ 12 लाख 14 हजार रूपए, बदनावर के 28 हजार 850 किसानों को 5 करोड़ 77 लाख रूपए, धार के 26 हजार 857 किसानों को 5 करोड़ 37 लाख 14 हजार रूपए, गंधवानी के 17 हजार 329 किसानों को 3 करोड़ 46 लाख 58 हजार रूपए, पीथमपुर के 18 हजार 84 किसानों को 3 करोड़ 61 लाख 68 हजार रूपए, धरमपुरी के 15 हजार 59 किसानों को 3 करोड़ एक लाख 18 हजार रूपए और डही तहसील के कुल 14 हजार 626 किसानों को 2 करोड़ 92 लाख 52 हजार रूपए किसानों के खातों में अंतरण किए गए।

इसी प्रकार वनाधिकार पट्टाधारियों में विकासखण्ड बदनावर के 764 पट्टारियों को 15 लाख 28 हजार रूपए, सरदारपुर के 1126 पट्टारियों को 22 लाख 52 हजार रूपए, तिरला के 2586 पट्टारियों को 51 लाख 72 हजार रूपए, नालछा के 2110 पट्टारियों को 42 लाख 20 हजार रूपए, गंधवानी के 4059 पट्टारियों को 81 लाख 18 हजार रूपए, बाग के 1916 पट्टारियों को 38 लाख 32 हजार रूपए, कुक्षी के 191 पट्टारियों को 3 लाख 82 हजार रूपए, डही के 2186 पट्टारियों को 43 लाख 72 हजार रूपए, निसरपुर के 53 पट्टारियों को एक लाख 6 हजार रूपए, मनावर के 674 पट्टारियों को 13 लाख 48 हजार रूपए और विकासखण्ड धरमपुरी के 865 पट्टारियों को 17 लाख 30 हजार रूपए की सम्मान राशि का अंतरण किया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *