[ad_1]
टीकमगढ़38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भाजपा कार्यकर्ता जिले में विकास पर्व मना रहे हैं। गुरुवार शाम 6 बजे ग्राम पंचायत आलमपुरा खास में नवनिर्मित गोशाला का भूमि पूजन किया। इस मौके पर विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने कहा कि गोशाला का निर्माण पूरा हो जाने से आसपास के निराश्रित गोवंश को आसरा मिलेगा। पंचायत के लोग मिलकर इसकी देखभाल करें।
ग्राम पंचायत आलमपुरा खास में आज 37.84 लाख लागत से तैयार गोशाला का विधायक राकेश गिरी ने लोकार्पण किया। साथ ही 10 लाख की लागत राशि से पार्क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि नव निर्मित गोशाला से सड़कों पर घूम रहे गोवंश को आसरा मिलेगा। हमारी सरकार गोवंश संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

गांव में पार्क के निर्माण से सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को घूमने फिरने का स्थान मिलेगा। केंद्र और राज्य सरकार जनता की भलाई के लिए नई नई योजनाएं बना रही है। पात्र हितग्राहियों को उसका लाभ मिल रहा है। चाहे वह सीखो कमाओ योजना हो या लाडली बहना योजना। 25 जुलाई से लाडली बहना योजना के दूसरे चरण के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो बहनें पहले चरण में आवेदन नहीं कर पाई थी, अब वह आवेदन कर इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रमोद खरे, विकास यादव, स्वप्निल तिवारी, प्रजातंत्र गंगेले, आलमपुर सरपंच दिनेश अहिरवार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link
