Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

इंदौर40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दस साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार रिटायर्ड एएसआई नाथूराम दुबे ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। नाथूराम के सरेंडर की सूचना मिलते ही विजय नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 18 जून को 10 वर्षीय बच्ची दोपहर को पांच वर्षीय बहन के साथ घर पर थी। नाथूराम उसके पास आया और चाय पीने के बहाने बैठ गया। उसने बच्ची के साथ हरकत की और भाग गया। बच्ची देर रात माता-पिता के साथ एसीपी सोनाक्षी सक्सेना के पास पहुंची और घटनाक्रम बताया। विजय नगर पुलिस ने बच्ची के बयान के पर एसआई नाथूराम दुबे पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दुबे की तलाश में कई जगह छापामारी की लेकिन वह फरार हो गया था।

पॉक्सो एक्ट और धारा 376 सहित कई अन्य धाराओं में दर्ज हुआ था केस

नाबालिग बच्ची के बयान के बाद विजय नगर थाना पुलिस ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के खिलाफ धारा 376 के साथ ही पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में प्रकरण पंजी बद्ध किया था। पुलिस के मुताबिक बच्ची ने आरोपी की हरकत के बारे में सबसे पहले पड़ोसी को बताया था। इसके बाद पड़ोसी ने मां को फोन कर सारी घटना बताई। परिजन घटना की जानकारी के बाद थाने पंहुचे थे। पुलिस ने रात एक बजे दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया। घटना वाली देर रात एसआई सीमा धाकड़ ने आरोपी की तलाश में छापा मारा लेकिन वह फरार हो गया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *