Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

बालाघाट23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

26 जुलाई को मलाजखंड और किरनापुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सली शहीद सप्ताह मनाने की सूचना के साथ ही प्रदेश के सीधी कांड और आदिवासियों पर अत्याचार का विरोध बैनर, पोस्टर लगाए थे। जिसकी जानकारी के बाद पुलिस ने इसे जब्त कर लिया था। जिसमें दोनों ही थाना पुलिस की ओर से लगभग दो दर्जन नक्सलियों पर 13 (1)8 विधि विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

मलाजखंड थाना में मोहगांव से गुदमा रोड के बीच सहेगांव के पास गुर्रीटेकरा जंगल में मेन रोड किनारे माओवादी संगठन को सक्रिय करने और सरकार विरोधी बातों का उल्लेख किए गए बैनर, पोस्टर लगाने पर प्रभारी विकास, प्रेम उर्फ उमराव गनपत मंडावी, रीता पति चंदू उर्फ देवचंद, संतू उर्फ जीतु, अनुराधा, मोहन, रिकी, योगेश, नरेश, विमला उर्फ ईमला बोगा, संजय व अन्य माओवादी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया हैं।

इसी तरह किरनापुर थाना अंतर्गत बेलगांव से बटामा रोड घाटी के पास नक्सली बैनर एवं पर्चे पर माओवादी एमएमसी एसजेडसी सदस्य सुरेन्द्र उर्फ सोमा सोड़ी उर्फ कबीर, मलाजखंड एरिया कमेटी सदस्य राजेश उर्फ मंगू उर्फ दामा, विकास नगपुरे, प्रेम मडावी, रीता, संतु उर्फ तीजू, अनुराधा, मोहन, रिंकी, योगेश, नरेश व अन्य माओवादियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े- मलाजखंड-किरनापुर क्षेत्र में मिले नक्सली बैनर और पर्चे:सीधी पेशाब कांड और आदिवासियों पर अत्याचार का विरोध, नक्सली कमांडर की मौत का जिक्र

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *