Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

सिवनी39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिवनी जिले के केवलारी नगर में जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी, महिला कांग्रेस कमेटी केवलारी, युवा कांग्रेस ब्रिगेड विधानसभा केवलारी के पदाधिकारियों की ओर से शांतिपूर्ण पैदल मार्च मशाल जलाकर निकाला गया। मणिपुर की आमानवीय घटना के विरोध में यह पैदल मार्च केवलारी के शंकराचार्य चौक से होकर बाजार चौक केवलारी से वीरांगना अवंती बाई स्थल तक पहुंचा। जहां यात्रा का समापन किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री अमित तिवारी ने कहा कि जिस देश में महिलाओं को देवी का स्वरूप माना जाता है उस देश में महिलाओं के साथ बर्बरता पूर्वक सामूहिक बलात्कार करना और उसके बाद नग्न अवस्था में सार्वजनिक तौर पर उन्हें घुमाना एक विचलित कर देने वाला कृत्य है।

हम सभी उपस्थित लोग इस घटना का विरोध करते है। जिम्मेदार सरकारों की ओर से ऐसी घटनाओं के प्रति संवेदनशीलता ना दिखाना और दोषियों को सजा ना देना समूचे देश की महिला जाति की सुरक्षा पर लगा प्रश्न चिन्ह है। हम इस घटना का घोर विरोध करते है।

साथ ही जिम्मेदार सरकारों से आग्रह करते है कि दोषियों को ऐसी कड़ी सजा दी जाए। जिससे दोबारा ऐसी घटनाओं को करने के बारे में कोई सोच भी ना सके। वहीं कांग्रेस पार्टी के आदिवासी नेता मोहन धुर्वे ने इस जनन्ध्य अपराध के लिये दोषियों को फाँसी दिए जाने मांग करते हुए मणिपुर एवम केंद्र की डबल इंजन की सरकार को हर मुद्दे पर फेल बताया।

महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती रेखा द्विवेदी ने इस घटना की घोर निंदा की,और देश मे महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की। युवा कांग्रेस ब्रिगेड के अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने कहा ऐसी घटनाएं देश की हर स्तर पर बदनामी देती हैं। इसे रोके जाने के लिए कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में मुख्य महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुधा श्रीवास, श्रीमती दमयंतीगौतम जंघेला, किरण डहेरिया,शकुन जंघेला, वरिष्ठ नेता विनोद मोदी, प्रदीप तिवारी (सोनखार), युवा कांग्रेस नेता खेलेंद्र धनकरे, युवा कांग्रेस ब्रिगेड के ब्लॉक के अध्यक्ष बंकट राजपूत, आईटी सेल जिला के अध्यक्ष राघव दिवेदी, युवा कांग्रेस ब्रिगेड के उपाध्यक्ष अखिलेश तिवारी, भारत चंदेल, जनपद पंचायत केवलारी के युवा जनपद सदस्य साकेत राज टेंभरे, तौफीक खान सहित अन्य युवाओं की उपस्थिति रही।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *