[ad_1]
मंडला26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कान्हा नेशनल पार्क से लगे हुए जंगल में ग्राम राता के नजदीक बुधवार सुबह एक वयस्क तेंदुए का शव पाया गया था। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर छानबीन प्रारम्भ की।
शिकार की आशंका को देखते हुए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। पशु चिकित्सक द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर प्राथमिक तौर पर करीब 36 घंटे पूर्व करंट लगने से मौत होने की संभावना जताई है। हालांकि तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं।
बम्हनी परिक्षेत्र सुरपाठी में मिला था शव
मामला मंडला जिले के पश्चिम सामान्य वन मंडल के बम्हनी परिक्षेत्र सुरपाठी बीट का है। यहां वन विभाग के बीट गार्ड को गस्ती के दौरान तेंदुए का शव दिखाई दिया। इसके बाद उसने अपने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर वन अमला पहुंचा और जांच प्रारम्भ हुई। डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे क्षेत्र की छानबीन की गई। वन विभाग को फिलहाल कोई भी क्लू नहीं मिला। सम्भावना है कि शिकारियों द्वारा फैलाए करेंट के तार में फंस कर तेंदुए की मौत हुई होगी।

प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण करंट
कान्हा नेशनल पार्क के पशु चिकित्सक डॉ संदीप अग्रवाल ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद उन्होंने प्राथमिक तौर पर उन्होंने करेंट से मौत होने की सम्भावना जताई है। उन्होंने कहा कि डिटेल एग्जामिनेशन के लिए इसके सैंपल फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे। प्रथम दृष्टया मृत्यु का का कारण एलेक्ट्रोकेशन लग रहा है। उन्होंने तेंदुए की उम्र करीब 6 से 7 वर्ष और घटना करीब 36 से 48 घंटे पूर्व होना बताया है।
जुटाई जा रही है जानकारी
एसडीओ श्रीराम सूत्रकार ने बताया कि बीट सुरपाठी में तेंदुए की घटना हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका सही पता लगा पाएंगे। फर्स्ट तौर पर ऐसा लग रहा है कि करंट के द्वारा ही मौत हुई है। 36 घंटे के आसपास का इसका समय हो गया है। सुबह हमारे स्टाफ ने गस्त करते समय पाया हुआ है। जानकारी ली जा रही आसपास। जैसे ही अन्य क्लू मिलता है, आपको जानकारी दी जाएगी।


[ad_2]
Source link
