[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- If You Want To Get Nectar In Life, Then You Have To Adopt Virtues In Life Dr. Vajrotsav Maharaj
राम मूंदड़ा. इंदौर30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

विपत्ति से लड़ने का सामर्थ्य भगवान ही देता है, इसलिए प्रभु को हमेशा साथ रखना चाहिए। अच्छे कार्य में हमेशा विघ्न आते हैं, लेकिन उनसे घबराना नहीं चाहिए। अमृत को तमोगुण प्रवृत्ति से कभी प्राप्त नहीं किया जा सकता। यदि जीवन में अमृत प्राप्त करना है तो हमें सद्गुणों को जीवन में उतारना होगा।
यह बात जगद्गुरु डॉ. वज्रोत्सव महाराज ने दस्तूर गार्डन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन बुधवार को कही। कथा के दौरान भगवान की विभिन्न लीलाओं के प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने वामन अवतार, नृसिंह अवतार एवं राम अवतार की कथा सुनाई। कथा के साथ भक्ति संगीत में भजनों के प्रवाह ने श्रोताओं का मन मोह लिया। क्लासिकल संगीत में महारत हासिल होने से महाराजश्री उसी तारतम्य में भजन सुनाते हैं, जिससे श्रोता झूम उठते हैं। कथा प्रतिदिन दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक चल रही है।

जगद्गुरु डॉ. वज्रोत्सव महाराज कथा सुनाते हुए।
प्रसाद का अनादर कभी नहीं करें
महाराजश्री ने कहा कि भगवान के प्रसाद का अनादर कभी नहीं करना चाहिए। आपका यह कृत्य आपको पाप का भागी बनाएगा। मनुष्य को हमेशा सत्य के पथ पर चलना चाहिए। सत्य के पथ पर चलने वाला मनुष्य ही निर्भय और निडर होता है तथा उस पर प्रभु की कृपा रहती है। भक्ति करना हो तो ध्रुव और प्रहलाद जैसी भक्ति करना चाहिए जिन्होंने प्रभु को प्राप्त करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
गुरुवार को अन्नकूट महोत्सव
संस्था अध्यक्ष सत्यनारायण बाहेती ने बताया कि कथा के पांचवें दिन गुरुवार को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। संस्था अध्यक्ष सुशीला मूंदड़ा, मनोरमा लाहोटी एवं ललिता मालपानी ने बताया कि कथा प्रसंग के बाद नंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य यजमान विनोद कल्पना लाहोटी परिवार था। आज की कथा में विधायक मालिनी गौड़, नंदलाल बाहेती, विकास भूतड़ा, सुरेश हेड़ा, ईश्वर बाहेती आदि उपस्थित थे।
[ad_2]
Source link
