Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Katni
  • Bhoomipujan Will Be Done For Works Costing Rs 313 Crore 23 Lakh In Bargaon Of Reethi Tehsil

कटनी18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को कटनी जिले के बड़गांव में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री यहां 313 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से विकास और निर्माण कार्यो का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री 279.30 करोड़ रुपए की लागत वाली ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना पवई-2 का भूमिपूजन करेंगे। पवई-2 ग्रामीण जल प्रदाय योजना से जिले के 159 ग्रामों में घरों तक वर्ष 2025 तक नल से जल पहुंचेगा। इस योजना में बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के 109 ग्रामों और मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के 50 गांवों में 32 हजार 436 नल कनेक्शन किए जाएंगे। शाहनगर पन्ना में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है यहीं से शुद्ध पेय की आपूर्ति होगी। सभी गांवों को कवर करने के लिए 56 पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा।

बहोरीबंद जलाशय की नहरों में रीसेक्शनिंग सीमेंट कांक्रीट लाइनिंग के लिए 13.28 करोड़ रुपए, स्लीमनाबाद में संयुक्त तहसील कार्यालय के भवन निर्माण के लिए 7.95 करोड़ रुपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री रीठी में 12.63 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 6 ट्रेड़ आईटीआई, 60 सीटर बालक और 60 सीटर बालिका क्षात्रावास भवन निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *