[ad_1]
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

चुनावी साल में सरकार आम जनता के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी संतुष्ट करने की कोशिश कर रही है। मप्र सरकार ने प्रदेश के सभी जिला व जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के मानदेय और भत्ते में बढ़ोत्तरी की है। अब जिला पंचायत अध्यक्ष को मानदेय, दूरभाष, सत्कार और वाहन भत्ता मिलाकर प्रतिमाह एक लाख रुपये मिलेंगे। पंचायतराज संचालनालय ने जिला व जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पंच और उप सरपंच के मानदेय व भत्तों में वृद्धि के आदेश मंगलवार को जारी किए हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्षों को हर महीने 42 हजार रुपये मिलेंगे।
पंचायत राज संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब अध्यक्ष को 35 हजार रुपये मानदेय, सत्कार और दूरभाष भत्ता मिलेगा। 65 हजार रुपये प्रतिमाह वाहन भत्ता दिया जाएगा। इसी तरह उपाध्यक्ष को 28 हजार 500 रुपये प्रतिमाह मानदेय, सत्कार और दूरभाष भत्ता मिलेगा। 13 हजार 500 रुपये वाहन भत्ता मिलेगा।

इतनी राशि मिलेगी
जनपद पंचायत अध्यक्ष को 19 हजार 500 रुपये प्रतिमाह दूरभाष एवं सत्कार भत्ता सहित मानदेय मिलेगा। उपाध्यक्ष के लिए यह राशि प्रतिमाह 13 हजार 500 रुपये रहेगी। इन्हें वाहन भत्ते की पात्रता नहीं होगी। पंच और उप सरपंच को प्रति बैठक के लिए तीन सौ रुपये मिलेंगे, जो वर्षभर में एक हजार 800 रुपये से अधिक नहीं होंगे।
[ad_2]
Source link
